लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को इनकार के बाद सपना चौधरी थामेंगी बीजेपी का हाथ? मनोज तिवारी संग तस्वीर आई सामने

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2019 13:01 IST

माना यह जा रहा है कि मनोज से मिलने के बाद ही सपना ने कांग्रेस से जुड़ने की बातों को खारिज कर दिया था।

Open in App

कांग्रेस से जुड़ने की अटकलों को खारिज कर चुकीं हरियाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी की तस्वीर अब मनोज तिवारी के साथ सामने आई है। माना जा रहा है कि सपना रविवार को ही मनोज तिवारी से मिली थीं, जिस दिन उन्होंने कांग्रेस से जुड़ने से इनकार किया था। भोजपुरी गानों और फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले मनोज दिल्ली बीजेपी के प्रमुख हैं। 

दोनों की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। माना यह भी जा रहा है कि मनोज से मिलने के बाद ही सपना ने कांग्रेस से जुड़ने की बातों को खारिज कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है कि सपना आखिर किसी पार्टी से जुड़ने जा रही हैं या नहीं।

इससे पहले शनिवार रात राज बब्बर ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर सपना के कांग्रेस में आने का स्वागत किया था। इस तस्वीर में सपना पूर्वी यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही थीं। 

हालांकि, सपना ने रविवार को साफ कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव के लिए किसी पार्टी से नहीं जुड़ने जा रही हैं। सपना ने पत्रकारों से कहा, 'मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन नहीं किया है। प्रियंका के साथ मेरी वह तस्वीर पुरानी है क्योंकि मैं उनसे पहले भी कई बार मिल चुकी हूं। यह तस्वीरें पुरानी हैं। सबसे बड़ा मुद्दा ये है कि मैं किसी भी पार्टी से नहीं जुड़ी हूं।' 

पत्रकारों द्वारा कांग्रेस की सदस्यता फॉर्म भरे जाने के बारे मे पूछे जाने पर सपना ने कहा कि अगर उनके पुराने इंटरव्यू दिखाये जा सकते हैं तो पुरानी तस्वीरें क्यों नहीं। वैसे, पीटीआई के अनुसार सपना चौधरी मथुरा से चुनाव लड़ने के पक्ष में थीं जहां से बीजेपी ने हेमा मालिनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी शनिवार को जारी किये अपने उम्मीदवारों की लिस्ट में मथुरा से महेश पाठक को खड़ा करने का फैसला किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमनोज तिवारीसपना चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतDelhi New CM: आज दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?