लाइव न्यूज़ :

लीक हो गया सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल 2' का ये शॉर्ट, देखिए वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: March 19, 2019 16:33 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सूनसान सड़क पर कार्तिक और सारा अली खान बाइक पर राइड करते दिखाई दे रहे हैं। उनके पैरलर शूट की गाड़ी कैमरे के साथ चल रही हैं जो उन्हें शूट कर रही हैं।

Open in App

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म लव आज कल 2 में बिजी हैं। सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण  स्टारर फिल्म लव आज कल का सीक्वल इस फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शूटिंग के समय के इस वीडियो को कई लोग शेयर कर चुके हैं साथ ही लोग इसमें सारा और कार्तिक की केमिस्ट्री के बारे में भी बातें कर रहे हैं। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सूनसान सड़क पर कार्तिक और सारा अली खान बाइक पर राइड करते दिखाई दे रहे हैं। उनके पैरलर शूट की गाड़ी कैमरे के साथ चल रही हैं जो उन्हें शूट कर रही हैं। वहीं बाइक पर बैठे सारा और कार्तिक आपस में बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बीच वीडियो में एक टाइम ऐसा आता है जब कार्तिक की गाड़ी थोड़ी डिसबैलेंस हो जाती है मगर कार्तिक पैर से उसे सम्भाल लेते हैं। 

वायरल हुआ था किसिंग सीन का वीडियो

कुछ दिनों पहले इसी फिल्म से सारा और कार्तिक के किसिंग सीन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसे लेकर हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी बात भी कही थी। मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि वो अपने इस वायरल वीडियो पर क्या कहना चाहते हैं तो एक्टर ने कहा,'मैं इम्तियाज अली की अगली फिल्म कर रहा हूं और बात करें वायरल वीडियो की तो...सच मैं मैं और सारा ही हैं क्या? इतना कह कर कार्तिक हंसने लगे।' फिलहाल कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म लुका छुपी की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे हैं। 

कॉफी विद करण में सारा ने कार्तिक को बोला था क्यूट

बता दें कॉफी विद करण में सारा अली खान ने शिरकत की थी तब  उनसे पूछा गया कि वो बॉलीवुड के किस एक्टर के साथ डेट पर जाना चाहती हैं तो उन्होंने कहा था कि कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं। मौका मिला तो वो कार्तिक के साथ डेट पर जरूर जाना चाहेंगी। इसी के बाद से कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का नाम ऐसे जोड़ा जाने लगा। सिर्फ कॉफी विद करण में ही नहीं बल्कि कई प्लेटफॉर्म्स पर सारा ने कार्तिक को क्यूट बोला है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस