लाइव न्यूज़ :

जून में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम', मेकर्स ने लिया है फैसला!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 9, 2020 11:46 IST

अब खबर है कि अक्षय कुमार लॉकडाउन के बीच बड़ा कदम उठा सकते हैं और अपनी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म फर रिलीज कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को जून में ओटीटी पर रिलीज कर दिया जा सकता हैफिल्म के निर्माताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया है

कोरोना वायरस के कारण काफी समय से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ना फिल्मों की शूटिंग ही हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो पा रही है। अभी इस महीने रिलीज होने वाली फिल्में पर्दे पर नहीं आ पाई है और इससे आगे का फिल्म रिलीज शेड्यूल भी गड़बड़ हो गया है। ऐसे में फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर बात चल रही है।

हाल ही में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज के कुछ दिनों बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश कर की गई। और अब खबर है कि अक्षय कुमार लॉकडाउन के बीच बड़ा कदम उठा सकते हैं और अपनी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म फर रिलीज कर सकते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार  अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को जून में ओटीटी पर रिलीज कर दिया जा सकता है।  फिल्म के निर्माताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया है। खबर के अनुसार इन लोगों की पिछले तीन सप्ताह से ओटीटी प्लैटफॉर्म के अधिकारियों से बात चल रही थी। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि सिनेमाघर सिंतबर से पहले खुलने के आसार नहीं हैं। 

ऐसे में बड़े बजट की फिल्मों को रोकने से नुकसान होगा।  ऐसे में अब जून में लक्ष्मी बॉम्ब का डिजिटल रिलीज होना तय लग रहा है। हालांकि अभी इस पर किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिय पुष्टि नहीं की गई है।

अभी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है, जिसमें एडिटिंग, बैकग्राउंट म्यूजिक, मिक्सिंग आदि शामिल है। अभी टीम घर से काम कर रही है, हालांकि इससे काम में वक्त ज्यादा लग रहा है। 

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार और किआरा आडवाणी अहम भूमिका निभा रहे हैं। पहले फिल्म को 22 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच फिल्म का रिलीज होना बहुत ही मुश्किल है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!