लाइव न्यूज़ :

बेहद रोमांटिक है अरजित सिंह की आवाज में रिलीज हुआ 'लैला मजनू' का 'आहिस्ता' सॉन्ग

By विवेक कुमार | Updated: August 9, 2018 17:19 IST

इस प्यारे से गाने में अविनाश और तृप्ति के बीच प्यार को पनपते हुए दिखाया गया है। गाने की शूटिंग कश्मीर में की गई है।

Open in App

मुंबई, 9 अगस्त: साजिद अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लैला मजनू' का पहला गाना 'अहिस्ता' रिलीज हो चुका है।  इस प्यारे से रोमांटिक गाने को अरजीत सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। इसे म्यूजिक निलाद्री कुमार और लिरिक्स इरशाद कामिल ने दिया है। 2 मिनट 22 सेकंड के इस लव सॉन्ग को देखते ही देखते 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

गाने को कश्मीर की बर्फीली वादियों में शूट किया गया है। गाने में अविनाश और तृप्ति के बीच प्यार को पनपते हुए दिखाया गया है। इस गाने में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है।

बता दें कि फ‍िल्‍म में एक्‍टर अव‍िनाश त‍िवारी ने 'मजनूं' का क‍िरदार न‍िभाया है, वहीं एक्ट्रेस तृप्‍त‍ि ड‍िमरी उनकी 'लैला' बनी हैं। दोनों ही एक्टर्स की ये डेब्यू फिल्म है। फिल्म की कहानी पुरानी है लेकिन इसे नए अंदाज में पेश किया गया है। जो कि आपको पसंद आएगी। 

फिल्म 'लैला मजनू' की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की गई है। खास बात यह है कि बॉलीवुड के दो मशहूर डायरेक्टर एकता कपूर और इम्तियाज अली की जोड़ी पहली बार साथ आई है जो इस क्लासिक लव स्टोरी को पर्दे पर उकेरेगी।  यह फ‍िल्‍म 7 स‍ितंबर को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी।

टॅग्स :इम्तियाज अली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

बॉलीवुड चुस्की6 साल बाद लौट आई 'लैला मजनू' की जोड़ी, 2 अगस्त को श्रीनगर में हुई रिलीज...

बॉलीवुड चुस्कीक्या 'जब वी मेट' का सीक्वल बनाएंगे इम्तियाज अली? करीना के साथ दोबारा काम करने पर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीअमर सिंह चमकीला पर आधारित फिल्म में दिलजीत दोसांझ को कास्ट करने के लिए तैयार नहीं थे इम्तियाज अली, सिंगर को लेकर था ये डाउट

बॉलीवुड चुस्कीफिर साथ दिख सकती है शाहिद-करीना की जोड़ी, 'जब वी मेट-2' की तैयारी में जुटे हैं निर्माता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?