लाइव न्यूज़ :

धारा 370 मामले में गौहर को मुस्लिम आंटी कहने पर पायल रोहतकी पर भड़के कुशाल टंडन, एक्स-गर्लफ्रेंड के सपोर्ट में लिखा खास पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2019 11:39 IST

कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा मैसेज शेयर किया। जिसमें वह गौहर का बचाव कर रहे हैं।

Open in App

धारा 370 पर हाल ही में पायल रोहतकी ने एक ट्वीट किया था जिसपर गौहर खान ने अपनी राय रखी थी। जिसके बाद दोनों के बीच जंग सी छिड़ गई थी। इतना ही नहीं गौहर को पायल ने मुस्लिम आंटी तक कह दिया था। अब इस मामले में गौहर खान की एक्स-बॉयफ्रेंड अब इस मामले में कूद पड़े हैं। कुशल टंडन इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड गौहर खान के सपोर्ट में उतर आए हैं।

कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा मैसेज शेयर किया। जिसमें वह गौहर का बचाव कर रहे हैं। इस मैसेज में उन्होंने लिखा कि मैं एक हिंदू हूं और मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं एक समय एक लड़की से प्यार करता था, जो मुस्लिम थी इसलिए अगर कोई किसी आर्टिकल को गौहर पर गलत रूप से अटैक करने, नफरत फैलाने और उन्हें चोट पहुंचाने के लिए इस्तेमाल करता है, तो इसे रोकना जरूरी है।  गौहर पर लव जिहाद जैसी फेक टर्म का आरोप लगाना सिर्फ अपराध ही नहीं, एक झूठ भी है। हमारा एक अच्छा रिश्ता था और आगे भी रहेगा। तो तुम अपने झूठ से गौहर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती हो। कुशाल की इस पोस्ट पर गौहर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू'।

जानें क्या है मामला

हाल ही में पायल रोहतगी ने लिखा है, अगर कश्मीर से धारा 370 हटाई नहीं जा सकती है तो वहां से मुस्लिमों को बाहर निकाल दो। केंद्र सरकार को इसे रक्षा क्षेत्र बनाना चाहिए। बहुत से ऐसे कश्मीरी हैं जो अन्य शहरों में रहने भी लगे हैं। कश्मीर हमेशा ही भारत का हिस्सा रहेगा बेशक कश्मीरी रहें या ना रहें। पंडितों को बाहर निकाल दिया, अब मुस्लिमों को भी निकाल देना चाहिए।फिर क्या था इस पर गौहर खान ने अपना जवाब देते हुए लिखा कि हा हा हा, ये बात वो शख्स कह रहा है जो खुद 90% मुस्लिम आबादी के बीच में खुशी से रह रहा है। मुझे गर्व तुम्हारी बिल्डिंग में रहने वाले उन मुसलमानों पर जो तुम्हारे जैसे व्यक्ति को सहन कर रहे हैं।

इतना ही नहीं गौहर ने इसके बाद एक और ट्वीक कमेंट करते गुए किया कि कुछ जैसे लोग मुसलमानों को अपना घर किराए पर नहीं देते हो और नफरत फैलाना आसाना है। इन विचारों पर शर्म आनी चाहिए। भारत अपनी विविधता के कारण सुंदर है।पायल ने भी गौहर के इन आरोपों का जवाब दिया है कि मुस्लिम आंटी जिसने बिग बॉस जीतने के लिए एक हिंदू लड़के साथ असफल रिश्ता बनाया। क्या तुम हिजाब में वर्कआउट करती हो? क्योंकि मेरी बिल्डिंग में काम करने वाली महिलाएं ऐसा करती हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस