लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' पर प्रोड्यूसर ने कसा तंज, कहा-नहीं करूंगा फिल्म की तारीफ तो भेज देंगे पाकिस्तान

By मेघना वर्मा | Updated: August 16, 2019 16:01 IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' में की केआरके ने कई सीन्स की भी बुराई की है। अक्षय कुमार को उन्होंने कनाडा की नागरिकता को छोड़कर भारत की नागरिकता लेने की भी सलाह दे डाली है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई हैं। मिशन मंगल फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा के साथ शरमन जोशी नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचने की इस कहानी को लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। तभी तो फिल्म अभी तक इस साल की सबसे दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग फिल्म बन गई है। पहले दि अक्षय की इस फिल्म ने 29.16 करोड़ की कमाई है। 

वहीं प्रोड्यूसर और एक्टर कमाल आर खान ने अब मिशन मंगल पर अपनी विवादित टिप्पणी की है। केआके अक्षय और विद्या की इस फिल्म से खासे खुश नहीं लग रहे हैं तभी तो उन्होंने अपने रिव्यू में भी फिल्म को अच्छा नहीं कहा है। 

केआरके ने अपने ट्वीट में अक्षय कुमार का नाम ना लेते हुए लिखा है, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि एक दिन एक विदेशी मुझे बेबस बना देगा कि मुझे उसकी बेकार फिल्म देखनी पड़ेगी। ऐसी फिल्म जो मेरे देश का अपमान करती है और जिसे मुझे फिर भी बढ़िया बोलना पड़ेगा। अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो लोग मुझे देशद्रोही कहेंगे और पाकिस्तान भेज देंगे।'

अब कहा जा रहा है कि इस पोस्ट में केआरके अक्षय कुमार को विदेशी कहकर बुला रहे हैं। कुछ समय पहले अक्षय कुमार की कनाडा की नागरिकता को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। केआरके भी अक्षय कुमार की इसी बात पर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। 

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल में की केआरके ने कई सीन्स की भी बुराई की है। अपने एक ट्वीट में केआके ने लिखा है कि मिशन मंगल मूवी में ऐसी चीज दिखाई गई है जैसे हमारे इसरो के साइंटिस्ट नासा में काम करने के लिए मरे जा रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार को उन्होंने कनाडा की नागरिकता को छोड़कर भारत की नागरिकता लेने की भी सलाह दे डाली है।

टॅग्स :मिशन मंगलअक्षय कुमारतापसी पन्नूविद्या बालनसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?