लाइव न्यूज़ :

कृति सेनन ने मनाया अमिताभ बच्चन को डांस के लिए, दर्शकों को बताया बिग बी चिट्ठी के बारे में

By वैशाली कुमारी | Updated: October 27, 2021 21:22 IST

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शानदार शुक्रवार में इस हफ्ते बॉलीवुड की ऐक्ट्रस कृति सेनन और एक्टर राजकुमार राव शो मे स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगे। इस शो के कई सारे प्रोमो अब तक सामने आ चुके हैं जिसे देखने के बाद उनके फैंस की बेचैनी बढ़ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकृति सेनन ने अमिताभ बच्चन को डांस के लिए घुटनों के बल बैठकर मनाया कृति सेनन और राजकुमार राव केबीसी के शो में अपनी फिल्म हम दो हमारे दो के प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगे

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शानदार शुक्रवार में इस हफ्ते बॉलीवुड की ऐक्ट्रस कृति सेनन और एक्टर राजकुमार राव शो मे स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगे। इस शो के कई सारे प्रोमो अब तक सामने आ चुके हैं जिसे देखने के बाद उनके फैंस की बेचैनी बढ़ चुकी है। शो के दौरान राजकुमार राव और कृति सेनन अमिताभ बच्चन के साथ काफी इंजॉय करते दिखाई देंगे। वही प्रोमो में कृति ने अमिताभ के साथ एक रोमांटिक बॉल रूम डांस भी किया।

कृति सेनन ने अमिताभ बच्चन को डांस के लिए घुटनों के बल बैठकर मनाया। यही नहीं उन्होंने अमिताभ बच्चन की एक चिट्ठी का भी जिक्र किया जो उन्होंने खुद अपने हाथ से लिखी थी। कृति ने कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन के हाथ से लिखा पत्र मिला था। जिसमें उनके काम की तारीफ की गई थी। इस लेटर को कृति ने लैमिनेट करवा लिया है ताकि वह खराब ना हो कृति ने बताया कि आजकल कोई हाथ से नहीं लिखता है इसलिए जब मुझे यह लेटर मिला तो मैं बहुत खुश हूं। इसके बाद मैंने मैसेज में जवाब दिया। इस पर सर ने कहा अरे तुमने जवाब दे दिया पहले मुझे समझ नहीं आया ऐसा क्या हुआ? इसके बाद में घर जाकर मैंने भी हाथ से चिट्ठी लिखी और आपको भेजी। 

आपको बता दें कि कृति सेनन और राजकुमार राव केबीसी के शो में अपनी फिल्म हम दो हमारे दो के प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगे। इस शो में जितनी धनराशि को वह किसी सामाजिक कार्य में दान कर देंगे। यह फिल्म 29 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इसमें इन दोनों के अलावा परेश रावल और रत्ना पाठक ने भी अहम किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

टॅग्स :कृति सेननराजकुमार रावहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!