लाइव न्यूज़ :

बड़ा दावा, कृति सेनन को डेट कर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2020 13:50 IST

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के बीच कुछ ना कुछ था। इस बारे में कई खबरें उड़ीं। अब एक एक्ट्रेस ने इसे लेकर दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत और कृति ने राब्ता फिल्म में साथ काम किया थासुशांत के निधन पर कृति काफी दुखी नजर आई थीं

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को भले 3 महीने गो चुके हों,लेकिन फैंस एक्टर की यादों में ही खोए हुए हैं। सुशांत केस में हर रोज तरह तरह के खुलासे और दावे किए जा रहे हैं। पहले सुशांत सिंह राजपूत का नाम एक्ट्रेस कृति सेनन से भी जुड़ा है। अब बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लीजा मलिक (Lizaa Malik) ने भी इस बात की पुष्टि की है।

एक्ट्रेस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और कृति ने भले ही इस बात से हमेशा इंकार किया हो लेकिन ये सच है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों एक दूसरे के साथ कभी खुश भी थे।एक बर्थडे पार्टी में कृति के साथ रिलेशनशिप में सुशांत काफी खुश नजर आ रहे थे।

आईएनएस से बात करते हुए लीजा ने दावा किया है कि जब मैं सुशांत से मिली थी तो वह कृति के साथ ही थे और ये बात करीब ढाई साल पुरानी है। हमारी मुलाकार एक क्लब में एक बर्थडे पार्टी में हुई थी।  सुशांत हमेशा से ही काफी चार्मिंग, हंसमुख थे। वह जिस भी पार्टी में जाते तो वहां पर लोगों को हंसा देते। हमारे बीच महेश शेट्टी जैसे कई कॉमन फ्रेंड्स रहे हैं।

एक्ट्रेस का कहना है कि यह एक बड़ी पार्टी थी, इसलिए कृति मेहमानों को अटेंड करने में बिजी थीं। मैंने सुशांत को पूरी तरह से चार्ज, खुश और हर किसी से बात करते देखा। वे दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे थे और अच्छे होस्ट बनने की कोशिश कर रहे थे। अगर आप किसी को खुलकर नहीं बताएंगे कि आप एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, तो भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर समझ आ जाएगा।

 मालूम हो, कृति और सुशांत साल 2017 में आई फिल्म 'राब्ता' में एक साथ नजर आए थे। इसी साल 14 जून को सुशांत ने अपने फ्लैट में सुसाइड किया। इसके बाद देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां (सीबीआई, एनसीबी और ईडी) इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

कृति ने सुशांत के निधन पर लिखा था इमोशनल पोस्ट

 

कृति सेनन ने लिखा था कि सुश मैं जानती थी कि तुम्हारा तेज दिमाग ही तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त था और सबसे बुरा दुश्मन भी, लेकिन यह जानकर मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं कि तुम्हारी जिंदगी में वो पल भी आया जब तुम्हें जिंदा रहने के बजाय मरना ज्यादा आसान लगा। काश तुम्हारे आसपास लोग होते, जिनके साथ तुम अपना उस पल को शेयर कर पाते। काश तुमने उन लोगों को खुद से दूर न किया होता जिन्होंने तुमसे बहुत प्यार किया।

 

उन्होंने आगे लिखा कि काश मैं उसे जोड़ सकती जो तुम्हारे अंदर टूट गया था, लेकिन मैं नहीं कर पाई। मेरे दिल का एक हिस्सा तुम्हारे साथ ही चला गया है और एक हिस्सा तुम्हें हमेशा जिंदा रखेगा। मैंने कभी तुम्हारी खुशी के लिए प्रार्थना करना बंद नहीं किया और न ही कभी करूंगी।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस