लाइव न्यूज़ :

चौके छक्के लगाना ही नहीं, चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना भी पसंद है किंग कोहली को

By भाषा | Updated: January 27, 2019 01:53 IST

कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी अनुष्का के लिये भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है ।

Open in App

क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नयी परिभाषा गढते जा रहे विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना हो । 

कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी अनुष्का के लिये भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है । न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबी वाक पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं ।

कोहली ने स्काय स्पोटर्स को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं । जैसे कि लंबी वाक पर जाना ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें छोटी छोटी चीजें मजा लेती है क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं । हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां है तो जब भी समय मिलता है , हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं ।’’ 

हाल ही में कोहली और अनुष्का आस्ट्रेलियाई ओपन में रोजर फेडरर से मिले और फेडरर को उनकी पिछली मुलाकात भी याद थी । 

कोहली ने कहा ,‘‘ अद्भुत । मैं उनसे पहले भी मिला हूं लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा । वाह ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले एक नुमाइशी मैच के दौरान मैं उनसे सिडनी में मिला था । मुझे लगा वाह उन्हें मैं याद हूं । मैं बयां नहीं कर सकता कि कितनी खुशी हुई ।मैं बचपन से उन्हें खेलते देख रहा हूं । वह महान खिलाड़ी और इंसान हैं ।’’ 

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया