लाइव न्यूज़ :

पहली नजर में सलमान खान की भाभी को दिल दे बैठा था बॉलीवुड का ये मशहूर विलेन, जानिए आशुतोष राणा के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी रोचक बातें

By वैशाली कुमारी | Updated: November 10, 2021 15:29 IST

एक्टर आशुतोष राणा आज 54 साल के हो गए हैं। आशुतोष को उनके फैंस उनके नफरत भरे किरदारों और दिल दहला देने वाले सीन्स की वजह से याद करते हैं जो उनके द्वारा निभाई गईं है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘संघर्ष’ में आशुतोष राणा के अभिनय को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे‘संघर्ष’ और ‘दुश्मन’ के लिए आशुतोष राणा को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया

एक्टर आशुतोष राणा आज 54 साल के हो गए हैं। आशुतोष को उनके फैंस उनके नफरत भरे किरदारों और दिल दहला देने वाले सीन्स की वजह से याद करते हैं जो उनके द्वारा निभाई गईं है।  10 नवंबर, 1967 को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में पैदा हुए आशुतोष ने करियर की शुरुआत 1995 में आए टीवी शो 'स्वाभिमान' में त्यागी के रोल से की थी। लेकिन उन्हें पहचान 1998 में आई फिल्म 'दुश्मन' से मिली जिसमें उन्होंने गोकुल पंडित का किरदार निभाया था। 

आशुतोष बॉलीवुड के ऐसे विलेन का तमगा रखते हैं जो अपने फैंस के लिए हीरो है। फिल्म ‘दुश्मन’ में सीरियल रेपिस्ट का रोल करने के बाद उन्हें पास कई नफरत भरी चिट्टियां आई, लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई लेकिन उन्हें खुशी हुई कि उनकी एक्टिंग इतनी दमदार रही कि लोगों को अंदर तक झकझोर दिया। आशुतोष के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ खास किस्से।

फिल्मी लव स्टोरी 

आशुतोष ने 20 साल पहले रेणुका शहाणे से शादी की। रेणुका ने फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का रोल निभाया था। लेकिन रेणुका से शादी करना आशुतोष के लिए आसान नहीं था, इसकी वजह थी रेणुका का तलाक और दूसरी शादी के लिए तैयार ना होना।

आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में ही आशुतोष रेणुका को दिल दे बैठे थे। हालांकि, इस मुलाकात के बाद दोनों कई महीनों तक नहीं मिले। फिर धीरे-धीरे दोनों मे बातचीत शुरू हुई और एक दिन आशुतोष ने उन्हें अपनी मनपसंद कविता सुनाई जिसके बाद रेणुका ने भी उन्हें आई लव यू कहा।

फिल्म ‘संघर्ष’ में आशुतोष राणा के अभिनय को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे।  ‘संघर्ष’ और ‘दुश्मन’ के लिए आशुतोष राणा को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

टॅग्स :आशुतोष राणाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम