लाइव न्यूज़ :

किरण खेर को ब्लड कैंसर, मुंबई में चल रहा है इलाज, जानिए भावुक अनुपम खेर ने क्या कहा

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2021 16:10 IST

किरण खेर का इलाज इस समय मुंबई में चल रहा है। अनुपम खेर ने मीडिया में आई खबरों के बाद खुद भी ट्वीट कर किरण खेर के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमल्टीपल माइलोमा से पीड़ित, पिछले साल हाथ टूटने के बाद जांच में सामने आई बीमारी अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा- हमें पूरा भरोसा किरण खेर इस परिस्थिति से और मजबूत होकर लौटेंगीचंडीगढ़ से सांसद हैं किरण खेर, चुनाव में कांग्रेस के पवन बंसल को हराया था

चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद और मशहूर अदाकारा किरण खेर मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित हैं। ये एक तरह का ब्लड कैंसर है। किरण खेल का इलाज मुंबई में चल रहा है। किरण खेल को ब्ल्ड कैंसर के बारे में पिछले ही साल दिसंबर में पता चल गया था और इसके बाद से उनका इलाज चल रहा है।

किरण खेल के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच उनके पति और दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर किरण खेल के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। मीडिया में खबरें आने के बाद अनुपम खेर ने गुरुवार सुबह अपनी बातें ट्विटर पर साझा की।

उन्होंने लिखा, 'ताकि इस परिस्थिति में कोई अफवाह नहीं फैले, सिकंदर और मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि वे मल्टीपल माइलोमा से पीड़िता हैं। उनका इलाज फिलहाल चल रहा है और हमें भरोसा है कि वो इससे और मजबूत होकर निकलेंगी। हम सौभाग्यशाली हैं कि उनका इलाज कुछ बेहतरीन डॉक्टर्स कर रहे हैं।'

हाथ टूटने के बाद किरण खेर की बीमारी आई थी सामने

68 साल की किरण खेर को ब्लड कैंसर होने की जानकारी चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि खेर की यह बीमारी पिछले साल नवंबर में सामने आई थी।

अरुण सूद के अनुसार पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ में किरण का बायां हाथ टूट गया था। इसके बाद जांच कराने के बाद पता चला कि उन्हें मल्टीपल माइलोमा है। बीमारी उनके बाएं हाथ से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी।

गौरतलब है कि किरण खेर ने 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के पवन बंसल और आम आदमी पार्टी की गुल पनाग को हराया था। इसके बाद 2019 में वे दोबारा लोक सभा पहुंची।

टॅग्स :किरन खेरअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Anupam Kher: आसान नहीं थी फिल्म इंडस्ट्री की राह, फिर भी नहीं मानी हार..., आज बड़े अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं अनुपम खेर; जानें उनके बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?