लाइव न्यूज़ :

Vikrant Rona day 4 box office collection: किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 4 दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

By अनिल शर्मा | Updated: August 1, 2022 11:10 IST

किच्चा सुदीप, निरुप भंडारी और नीता अशोक अभिनीत विक्रांत रोणा, जी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत की गई है जिसे जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत निर्मित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविक्रांत रोणा ने रिलीज के चौथे दिन (रविवार) 29 करोड़ की बड़ी कमाई की फिल्म ने तीसरे दिन 25 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।28 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म 95 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई जो अबतक की सबसे महंगी कन्नड़ फिल्म है

Vikrant Rona day 4 box office collection: कन्नड़ फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने एक कैमियों किया है। 95 करोड़ की बजट से तैयार हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 115-120 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई थी जिसने पहले दिन करीब 35 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

रिपोर्ट के अनुसार, विक्रांत रोणा ने रिलीज के चौथे दिन (रविवार) 29 करोड़ की बड़ी कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन 25 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। यह रणबीर कपूर की शमशेरा की तुलना में कहीं अधिक है। शमशेरा ने पहले सप्ताह में सिर्फ 40 करोड़ ही कमा पायी थी।

किच्चा सुदीप, निरुप भंडारी और नीता अशोक अभिनीत विक्रांत रोणा, जी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत की गई है, जिसे जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत निर्मित किया है। यह इनवेनियो ओरिजिन के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है। इसे कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 95 करोड़ के बजट के साथ, यह अब तक की सबसे महंगी कन्नड़ फिल्मों में से एक है।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन को लेकर रविवार फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने ट्विटर पर लिखा, ‘विक्रांत रोणा की सक्सेस पर @KicchaSudeep को बधाई। ऐसी लाइन में इन्वेस्ट करने के लिए हिम्मत और विश्वास की जरूरत होती है। आपने अच्छा किया और आपको इसका भुगतान मिलेगा। प्री-क्लाइमेक्स, फिल्म की शुरुआत शानदार थी। यह बहुत शानदार था।’

टॅग्स :किच्चा सुदीपबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल