'संघर्ष' टीज़र: शर्टलेस लुक में दिखे खेसारी लाल, गुंडों को अकेले ही पीटती हुईं दिखीं काजल राघवानी
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 11:13 IST2018-06-14T10:48:06+5:302018-06-14T11:13:53+5:30
Sangharsh Bhojpuri Movie Teaser Out:भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक अच्छे अभिनेता, लोकगायक ही नहीं एक अच्छे डांसर भी हैं।

Sangharsh Bhojpuri Movie Teaser Out| Khesari Lal Yadav Sangharsh Movie teaser out|Kajal Raghwani Sangharsh movie teaser
भोजपुरिया सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी भी होंगी, जो फिल्म में हॉटनेस के साथ ही एक्शन तड़का लगाती हुई भी दिखेंगी। फिल्म 'संघर्ष' के इस टीजर में खेसारी लाल का दो अवतार देखने को मिल रहा है। टीज़र की शुरुआत में वह हाथ में मिट्टी लेकर शर्टलेट दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आखिरी सीन में वह एक बुजुर्ग का किरदार निभाते हुए हाथगाड़ी खींच रहे हैं।
वहीं फिल्म के इस टीजर में एक्ट्रेस काजल राघवानी गुंडों की धुनाई कर रही हैं। टीज़र को देखने के बाद फिल्म की कहानी समझ में नहीं आई। लेकिन भोजपुरी चैनल पर अपलोड हुए इस टीज़र वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फ़िलहाल फैन्स को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
बता दें कि फिल्म 'संघर्ष' को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है, जबिक प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार और को-प्रोड्यूसर हेंमत गुप्ता हैं। इसे संगीत धनंजय मिश्रा और मधुकर आनंद ने दिया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा रितु सिंह, अवधेश मिश्रा, निशा झा भी दिखाई देंगी। फिल्म के राइटर और स्क्रीनप्ले करने वाले राकेश त्रिपाठी हैं।
ख़ास बात ये है कि फिल्म में खेसारी लाल ने गाने भी गाये हैं। उनके अलावा इंदू सोनाली, प्रियंका सिंह, हनी बी, नीतू श्री और जितेंद्र सिंह जीतू ने भी अपनी आवाज दी है।उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के रांची, रामगढ़, खूंटी सहित कई खूबसूरत वादियों में की गई है।
बता दें कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक अच्छे अभिनेता, लोकगायक ही नहीं एक अच्छे डांसर भी हैं। साल 2012 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। खेसारी ने पवन सिंह ,दिनेश लाल जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम भी किया है।