Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Viral: YouTube पर धमाल मचा रहा खेसारी लाल और काजल का ये गाना, जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: June 12, 2020 07:50 PM2020-06-12T19:50:57+5:302020-06-12T19:50:57+5:30

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का हिट भोजपुरी गाना 'बदनाम खेसरिया होई जान' इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बार-बार इस गाने को देख रहे हैं।

Khesari Lal and Kajal Raghwani Bhojpuri Song Viral on social media | Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Viral: YouTube पर धमाल मचा रहा खेसारी लाल और काजल का ये गाना, जमकर देख रहे फैंस

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsखेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने गाया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं।खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को अक्सर फैंस से प्यार मिलता रहा है।

भोजपुरी गानों की बात हो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम न आया ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। अपनी मधुर आवाज से यूपी-बिहार के साथ-साथ पूरे देश में तहलका मचाने वाले खेसारी लाल यादव का एक और गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को अक्सर फैंस से प्यार मिलता रहा है। 

ये दोनों इस गाने में भी अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे हैं। खेसारी लाल यादव के गाने 'बदनाम खेसरिया होई जान' को यूट्यूब पर अब तक 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने गाया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। खेसारी लाल और काजल राघवानी की केमिस्ट्री को लोगों काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा सराहा है। इससे पहले रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी गाना 'ए बलम जी मुआ देबअ का' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। भोजपुरी फिल्म 'कुली नंबर वन' के इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। 

गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लॉकडाउन में खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की कैमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं।

Web Title: Khesari Lal and Kajal Raghwani Bhojpuri Song Viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे