खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया (Khatron Ke Khiladi Made In India) फैंस को काफी पसंद आ रहा है, लेकिन अब ये शो अपना आखिरी पड़ाव भी पार कर चुका है। रोहित शेट्टी के इस शानदार शो को फाइनली अपना विजेता मिल लग गया है।दरअसल ट्रॉफी पाने की रेस में अली गोनी, निया शर्मा, भारती सिंह, करण वाही और जैस्मिन भसीन थे। ऐसे में सभी को हराते हुए शो की विजेता एक लड़की बनी है।
इस की विजेता कोई और नहीं निया शर्मा बनी हैं। निया ने शो में अपना दमदार रूप शुरू से ही दिखाया था। हालांकि शो में बाकी कंटेस्टेंट भी काफी मजबूत रहे थे। लेकिन इन सभी को पछाड़ते हुए निया शर्मा ने इस बार के KKK की ट्रॉफी अपने नाम कर ली हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद निया के चेहरे की ख़ुशी देखने लायक थी।
निया को फिनाले में बाकी कंटेस्टेंट से भी काफी तगड़ी टक्कर मिली थी। लेकिन निया ने अपने दम पर सभी को हराया।कई मुश्किल स्टंट को भी बेहतरीन ढंग से परफॉर्म किया। निया के शो के विजेता बनते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनको लगातार बधाई देने में लग गए हैं।
आपको बता दे कि खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया के स्पेशल एडिशन की शुरुआत KKK 10 के खत्म होने के तुरंत बाद शुरू हुआ था।आपको बता दे कि निया शर्मा पहली बार खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा नहीं बनी थी। इससे पहले निया फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी 8 का भी हिस्सा रही थी. खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया की शूटिंग मुंबई में की गई।