लाइव न्यूज़ :

गुजरात HC के बाद अब उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' पर रोक लगाने से किया इनकार

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 6, 2018 17:12 IST

उत्तराखंड सरकार ने फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर उठ रही आपत्तियों की जांच के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया। इस फिल्म में 2013 में आयी भयावह आपदा की पृष्ठभूमि में एक प्रेम कहानी को दिखाया गया है। 

Open in App

गुजरात हाईकोर्ट के बाद उत्तराखं हाईकोर्ट ने बॉलीवुड फिल्म 'केदारनाथ' की रिलीज को रोकने की मांग करने वाली याचिका को गुरुवार (6 दिसंबर) को खारिज कर दिया। इसके बार दोनों राज्यों में तय तारीख के मुताबिक शुक्रवार (सात दिसंबर) को रिलीज होगी। बता दें, याचिका में मांग की गई थी कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। 

इस मामले को लेकर उत्तराकंड हाईकोर्ट ने कहा कि गढ़वाल के स्वामी दर्शन भारती को अपनी शिकायत के साथ रुद्रप्रयाग जिला मजिस्ट्रेट के पास जाना चाहिए।

वहीं, इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने बुधवार को याचिका को खारिज कर दिया था और इसे यचिकाकर्ता का ‘लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा’ बताया। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अभिनीत फिल्म सात दिसंबर को रिलीज होगी।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ए एस दवे और न्यायमूर्ति बिरेन वैष्णव की खंडपीठ ने जनहित याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें ‘हिन्दुओं की भावनाओं’ को आहत करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की गई थी। यह याचिका इंटरनेशनल हिन्दू सेना के अध्यक्ष प्रकाश राजपूत ने दायर की थी। उसने दावा किया था कि इस फिल्म में मुस्लिम लड़के को हिन्दू लड़की से प्यार हो जाता है जिससे हिन्दुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

याचिकाकर्ता पर बरसते हुए अदालत ने कहा कि याचिका ‘लोकप्रियता हासिल करने के हथकंडे’ सिवाए कुछ नहीं है। अदालत ने उसपर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इधर, उत्तराखंड सरकार ने फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर उठ रही आपत्तियों की जांच के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया। इस फिल्म में 2013 में आयी भयावह आपदा की पृष्ठभूमि में एक प्रेम कहानी को दिखाया गया है। 

बुधवार को गठित की गई सतपाल महाराज की अध्यक्षता वाली इस समिति में सदस्य के रूप में गृह सचिव नितेश झा, सूचना सचिव दिलीप जवालकर और डीजीपी अनिल रतूड़ी शामिल हैं। यह पैनल फिल्म के बारे में उठ रही आपत्तियों की जांच करेगा और सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा। रिपोर्ट के आधार पर पूरे राज्य में फिल्म के प्रदर्शन के बारे में उचित फैसला लिया जाएगा।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :केदारनाथ (फिल्म)उत्तराखण्डगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?