लाइव न्यूज़ :

केबीसी-10: पहली महिला करोड़पति ने बताई रुला देने वाली कहानी, 15 साल से उठा रही हैं ये दर्द

By भारती द्विवेदी | Updated: October 3, 2018 09:13 IST

असम की रहने वाली बिनीता ने भी एक करोड़ की धन राशि जीतने के बाद अपने निजी जिंदगी के बारे में बात की है। अपनी लाइफ के बारे में बात करते हुए बिनीता ने अपनी जिंदगी के अनछुए पहलू के बारे में बात की।

Open in App

मुंबई, 3 अक्टूबर: सोनी चैनल पर इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 चल रहा है। बिग बी अमिताभ बच्चन के इस शो को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है। सीजन 10 में बिनीता जैन के रूप में पहली महिला करोड़पति प्रतियोगी मिल गई है। जैसा कि इस शो में होता है की कोई भी प्रतियोगी जब हॉट सीट पर बैठता है तो खेल के अलावा उसकी निजी जिंदगी के बारे में भी बात होती है, उसे दिखाया जाता है। 

असम की रहने वाली बिनीता ने भी एक करोड़ की धन राशि जीतने के बाद अपने निजी जिंदगी के बारे में बात की है। अपनी लाइफ के बारे में बात करते हुए बिनीता ने अपनी जिंदगी के अनछुए पहलू के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे 15 साल से वो अपनी लाइफ अकेले गुजर रही हैं।

दरअसल, साल 2003 में यानी 15 साल पहले उनके पति एक बिजनेस ट्रिप के लिए घर से निकले थे, लेकिन फिर वो कभी लौटकर वापस नहीं आए। बाद में पता चला कि उनके पति का आंतकियों ने अपहरण कर लिया है। बिनीता के घरवालों ने उसके पति को ढूंढने की बेहद कोशिश की लेकिन सारी कोशिश असफल रही।

बिनीता लगभग डेढ़ साल तक अपने पति के वापस आने की उम्मीद लगा रखी थी, लेकिन जब वो नहीं आए फिर परिवार के गुजारे के लिए उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ना शुरू कर दिया। बिनीता ने बिग बी से बात करते हुए बताया कि जब उन्होंने ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था, तब मात्र सात बच्चे थे। आज वो 125 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। बिनीता की संघर्ष की कहानी सुन अमिताभ बच्चन काफी भावुक हुए और कहा उन्होंने जिस तरह अपनी लाइफ को सहेजा है, वो तारीफ के काबिल है।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?