लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में कैटरीना कैफ ने लगाई झाड़ू, जानें वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 11, 2020 15:27 IST

कैटरीना कैफ का आज एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इस वीडियो के पीछे की सच्चाई-

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। कैटरीना कैफ झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है लेकिन इतना पूरी तरह से साफ हो गया है कि एक बार फिर से दिल्ली में लोगों ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कैटरीना कैफ झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद और आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कटरीना कैफ झाड़ू लगाते नजर आ रही हैं। 

खास बात ये है कि इस वीडियो में बैकग्राउंड में अरविंद केजरीवाज और आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारों की आवाज आ रही है। वहीं, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ये कहकर शेयर किया जा रहा है कि कैटरीना कैफ, अरविंद केरीवाल के समर्थन में आ गई हैं।

दरअसल आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह है।ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो को सही मान रहे हैं।  लेकिन इस वीडियो की हकीकत कुछ और है। आपको बता दें कि ये एक फेक वीडियो है। हकीकत में ये वीडियो कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के सेट का है।

कुछ दिनों पहले ही इस वीडियो को अक्षय ने शेयर किया था। अब इस वीडियो के बैकग्राउंड आवाज को किसी ने एडिट कर दिया है। अक्षय के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कैटरीना कैफ झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में अक्षय कुमार की आवाज आती है। अक्षय पूछते हैं- कैटरीना जी आप क्या कर रही हैं? इस सवाल पर कटरीना बोलती हैं- साफ-सफाई और फिर उन्हें हटने के लिए कहती हैं।  

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?