लाइव न्यूज़ :

Pati Patni Aur Woh First Look: मिलिए चिंटू त्यागी से, कार्तिक आर्यन ने शेयर किया धांसू फर्स्ट लुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2019 12:25 IST

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म पति पत्नी और वो का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस लुक में वह काफी सिंपल लग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्यार का पंचनामा फेम एक्टर कार्तिक आर्यन थोड़े ही समय में फैंस के दिलों में राज करने लगे हैं।कार्तिक आज हर तरह की फिल्मों में नजर आने लगे हैं।

प्यार का पंचनामा फेम एक्टर कार्तिक आर्यन थोड़े ही समय में फैंस के दिलों में राज करने लगे हैं। कार्तिक आज हर तरह की फिल्मों में नजर आने लगे हैं। ऐसे में कार्तिक अब एक रूप में फैंस से जल्द रूबरू होने वाले हैं। कार्तिक जल्द अपनी नई फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आएंगे। पति पत्नी और वो का पहला लुक रिलीज हो गया है।

सामने आए पहले लुक में कार्तिक कानपुर के पति के रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में कार्तिक एक आम आदमी की तरह से नजर आ रहे हैं।

फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा है कि हाय क्या स्माइल है, मिलिए चिंटू त्यागी से कानपुर के सबसे आदर्शवादी पति। फर्स्ट लुक आते ही फैंस के बीच छा गया है। फैंस के बीच लुक के सामने आने के बाद उत्सुकता बढ़ गई है। अब फिल्म के ट्रेलर का फैंस को जमकर इंतजार है।

कार्तिक का आदर्शवादी लुक देखना फैंस के लिए काफी मजेदार होने वाला है। इसके पहले कार्तिक ने फिल्म के सेट की कई और फोटो भी फैंस के लिए शेयर की थी। शेयर किए गए पोस्टर में कार्तिक चेककी फॉर्मल शर्ट और पेंट में नजर आ रहे हैं।

साथ ही एक्टर ने साइड में ऑफिस बैग डाला हुआ है और हाथ में घड़ी बांधे हुए मूछो में कार्तिक नजर आ रहे हैं। ऐसे में कार्तिक बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पति पत्नी और वो साल 1978 में आई बी आर चोपड़ा की फिल्म पति पत्नी और वो की रीमेक है।

टॅग्स :कार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीChandu Champion Poster Out: लाल लंगोट में नजर आए कार्तिक आर्यन, 'चंदू चैंपियन' के फर्स्ट लुक ने उड़ा दिया गर्दा

बॉलीवुड चुस्कीChandu Champion: कार्तिक आर्यन ने मूवी के लिए बदला पूरा लुक, एक्टर का कायापलट देख फैन्स हुए हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकार्तिक आर्यन की 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पा रही अपना कमाल, तीसरे दिन फिल्म ने कमाई महज इतनी...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?