लाइव न्यूज़ :

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, अक्षय कुमार की पोस्टर देख आ जाएगी याद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 19, 2019 09:56 IST

कार्तिक आर्यन अब फैंस के सामने भूल भुलैया 2 के जरिए आ रहे हैं। फिल्म का पहले लुक रिलीज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार स्टारर 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया एक बार फिर से नए रूप में पर्दे पर आने को तैयार है। फिल्म के फर्स्ट लुक में कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार स्टारर 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया एक बार फिर से नए रूप में पर्दे पर आने को तैयार है। भूल भूलैया 2 फैंस से जल्द रुबरु होगी, इसका फैंस बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। कार्तिक अक्षय के वाले लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में कार्तिक येलो धोती और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं।उन्होंने रुद्राक्ष की माला और ब्रेसलेट्स पहन रखे हैं। साथ ही सिर पर भी येलो कपड़ा बांधा हुआ है। इस लुक में वह हूबहू अक्षय कुमार की तरह से लग रहे हैं।

 फर्स्ट लुक में कुछ भी नहीं बदला गया है बिल्कुल अक्षय वाले लुक को पेश कर दिया गया है। इसके पोस्टर पर लिखा है, '13 साल बाद...द हॉन्टिंग कॉमेडी रिटर्न्स। एक और भी पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें उनके चारों तरह स्केलेटन्स नजर आ रहे हैं और वे ग्लासेज लगाए पोज दे रहे हैं।  पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म को दूसरा पार्ट 13 साल बाद आ रहा है। फिल्म का पहला पार्ट पर्दे पर सुपर हिट हुआ था। ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है।  भूल भुलैया के फर्स्ट पार्ट में अक्षय कुमार और विद्या बालान लीड रोल में नजर आए थे। भूल भुलैया2 की कास्टिंग अभी चल रही है।कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर या सारा अली खान में से किसी एक्ट्रेस को इस रोल के लिए फाइनल किया जा सकता है।  भूल भुलैया 2007 में आई थी, जिसमें अक्षय-विद्या के अलावा शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल भी अहम रोल में थे। ये एक हॉरर-कॉमेडी थी।

टॅग्स :कार्तिक आर्यनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस