लाइव न्यूज़ :

कार्तिक आर्यन ने शादी पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- शादी का सही समय है... लगता है बच्चा भी लॉकडाउन में हो जाएगा....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2020 11:34 IST

कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही एक एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो कियारा अडवानी (Kiara Advani) के साथ भी फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) में दिखाई देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक आर्यन घर पर भी रहकर लगातार फैंस से जुड़े हुए हैं। कार्तिक अलग अलग तरीके से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं।

कोरोना के कहर के कारण इन दिनों हर कोई अभी घरों में कैद हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन घर पर भी रहकर लगातार फैंस से जुड़े हुए हैं। कार्तिक अलग अलग तरीके से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने #AskKartik के साथ अपने फैंस से बात की थी और उनके सवालों का जवाब दिया था। 

इस दौरान हजारों फैंस ने कार्तिक आर्यन से सवाल पूछे और कार्तिक ने भी कई सवालों के जवाब दिए। वहीं फैंस ने उनकी शादी को लेकर सवाल किए हैं, जिसका कार्तिक ने बहुत ही फनी अंदाज में जवाब भी दिया है।

#AskKartik के साथ सवाल पूछते हुए एक फैन ने पूछा- शादी कब करनी है? तो इसके जवाब में कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'अभी शादी करने का सही वक्त है और खर्चा भी नहीं होगा।' कार्तिक के इस जवाब पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। यूजर्स कार्तिक के इस जवाब को पसंद कर रहे हैं। वहीं इसके बाद कार्तिक आर्यन से एक और फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने शादी कर ली है तो एक्टर ने करारा जवाब दिया।

फैन ने पूछा- 'सर अफवाह है कि लॉकडाउन में आपने भी शादी कर ली... यह सही है?' तो फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'जिस हिसाब से चल रहा है लगता है बच्चा भी लॉकडाउन में हो जाएगा।' इसके बाद कार्तिक आर्यन की चर्चा हो रही है और उनका ये हैशटैग ट्रेंड भी करने लगा था।

इतना ही नहीं एक शख्स ने पूछा कि आपकी नई फिल्म के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा तो एक्टर ने लिखा- फिल्म में ले आउंगा, आप लोग वैक्सीन के लिए प्रार्थना करो।इस दौरान एक्टर ने एक दो ट्वीट में अमिताभ बच्चन की तारीफ की और उन्हें अपना फेवरेट स्टार बताया।  

टॅग्स :कार्तिक आर्यनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?