लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की आवाज पर फिदा हुए कार्तिक आर्यन, गाना शेयर कर लिखा- आप लोग हर बार दिल....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2020 11:14 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल रतज राठौड़ अपनी सिंगिंग टैलेंट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने 'तेरी मिट्टी' गाना गाया था, जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल रजत राठौर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हैंरजत की आवाज का हर कोई दीवाना हो रहा है

दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल रजत राठौर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हैं। रजत की आवाज का हर कोई दीवाना हो रहा है। रजत किसी बेहतरीन सिंगर से गायिकी में कम नजर नहीं आ रहे हैं। हाल ही में रजत की आवाज की तारीफ एक्टर अक्षय कुमार ने की थी। अब इस लिस्ट में एक्टर कार्तिक आर्यन भी शामिल हो गए हैं।

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रजत का गाया एक गाना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और जमकर उनकी तारीफ की है। वीडियो में रजत, कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टिटू की स्वीटी' का खूबसूरत गाना 'तेरा यार हूं मैं' गाते नज़र आ रहे हैं। यही कारण है कि कार्तिक ने वीडियो को शेयर करके तारीफ की है।

इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, "रॉकस्टार पुलिस मैन,आप लोग हर बार दिल जीत लेते हो"। कार्तिक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिन में ही रजत के इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हज़ारों लोग कॉन्स्टेबल रजत की आवाज़ की तारीफ कर रहे हैं।

रजत का इससे पहले केसरी फिल्म का गाना तेरी मिट्टी सोशल मीडिया पर काफी छाया था। ये वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद खुद अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और रजत की जमकर तारीफ की थी।

गौरतलब है कि रजत पुलिसवाले होने के साथ साथ संगीत में भी दिलचस्पी रखते हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी खूबसूरत आवाज में गाए गए गानों से भरा पड़ा है।

कार्तिक आर्यन की बात करें  तो फैंस ने उनको आखिरी बार लव आज कल 2 में देखा था। फिल्म सारा अली खान उनके साथ नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई थी। कार्तिक की अगली फिल्मों में 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' है। लॉकडाउन की वजह से दोनों फिल्मों की शूटिंग रुक गई थी 

टॅग्स :कार्तिक आर्यनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?