करिश्मा कपूर ने पूछो जरा पूछो गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
By वैशाली कुमारी | Published: November 22, 2021 07:46 PM2021-11-22T19:46:27+5:302021-11-22T19:52:23+5:30
करिश्मा और सुनील इस शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए हैं। हाल ही में करिश्मा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जोकि इंडियास बेस्ट डांसर टू के सेट का है।
सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है इस शो में 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी करिश्मा कपूर और सुनील शेट्टी जा पहुंचे हैं। करिश्मा और सुनील इस शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए हैं। हाल ही में करिश्मा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जोकि इंडियास बेस्ट डांसर टू के सेट का है।
मेकर्स ने शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर स्टेज पर शो के कंटेस्टेंट जमरूद्ध से अपनी फिल्म राजा हिंदुस्तानी का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। करिश्मा कहती हैं कि जमरूद्ध तुम कितने भोले.. कितने पागल हो.. कितने जोकर हो। करिश्मा के डायलॉग सुनकर सभी मुस्कराने लगते हैं और चारों तरफ तालियां बजने लगती हैं। इसके बाद करिश्मा कपूर कंटेस्टेंट के साथ डांस भी करती हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा अपनी फिल्म पूछो जरा पूछो गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। सालों बाद करिश्मा का यह डांस परफॉर्मेंस देख कर उनके फैंस बहुत खुश हो रहे हैं। करिश्मा के डांस परफॉर्मेंस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही मेकर्स ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें करिश्मा कपूर, सुनील शेट्टी और मलाइका अरोड़ा ने इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के सेट पर डांस करते नजर आ रहे थे।इन्होंने सुनील शेट्टी के फेमस सॉन्ग झांझरिया पर डांस किया था।