लाइव न्यूज़ :

'राजा हिन्दुस्तानी' में आमिर खान को किस करके रातोंरात सुपरस्टार बन गईं थीं करिश्मा कपूर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 15:28 IST

अपने फ़िल्मी करियर में करिश्मा कपूर ने सलमान खान, गोविंदा और आमिर खान जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ हिट फ़िल्में दी है।

Open in App

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेज शुमार रहीं करिश्मा कपूर का आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं।  25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं करिश्मा ने सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा जैसे बड़े स्टार्स के साथ कई हिट फ़िल्में की हैं। करिश्मा का निकनेम 'लोलो' है। वह जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। जब वह फिल्मों में आईं तो उनकी तुलना लड़के से की जाती थी लेकिन बाद में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और हॉटनेस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया।  

करिश्मा की पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' थी जो कि साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ साउथ के हीरो हरीश कुमार थे। सही मायनों में करिश्मा को पहचान साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' से मिली। ये उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसमें उनके साथ आमिर खान लीड रोल में थे। 

आमिर खान के साथ किस सीन को लेकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। खास बात ये है कि इस फिल्म में पहली बार करिश्मा ने किसी हीरो को किस किया था।  कहा जाता है कि दोनों के बीच का ये किसिंग सीन बॉलीवुड का सबसे लंबा किस सीन था। 

बता दें कि इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। अगर अफेयर्स के बारे में बात करें तो करिश्मा का नाम अजय देवगन और सनी देओल के साथ भी जुड़ा था। ऐसा भी कहा जाता है कि अजय देवगन और रवीना टंडन के बीच करिश्मा आ गई थीं। रवीना ने करिश्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसे फिल्मों से निकलवाया।

इन सबके बाद साल 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हुई लेकिन दोनों का ये रिश्ता कुछ ही दिन तक चला। इस सगाई के टूटने की वजह अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन को बताया गया। वैसे इन दिनों करिश्मा अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियां में हैं। खबरों की मानें तो करिश्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल से शादी करना चाहती हैं। 

टॅग्स :करिश्मा कपूरआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?