लाइव न्यूज़ :

सारा की एक्टिंग से इम्प्रेस हुईं करीना कपूर, बेटी के लिए करेंगी ये काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 08:47 IST

बेबो यानी कि करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान की बेटी सारा की एक्टिंग से काफी इम्प्रेस हो गई हैं और वह इसका जश्न मनाना चाहती हैं

Open in App

बेबो यानी कि करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान की बेटी सारा की एक्टिंग से काफी इम्प्रेस हो गई हैं और वह इसका जश्न मनाना चाहती हैं. करीना ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया है.

इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है. फिल्म में सारा ने मुक्कू नाम की हिंदू लड़की की भूमिका निभाई है. करीना सारा की परफॉर्मेंस की पहले ही तारीफ कर चुकी हैं और अब उनकी डेब्यू परफार्मेंस पार्टी होस्ट करने जा रही हैं. करीना इसमें सारा और सैफ के करीबी दोस्तों को इनवाइट करेंगी.

'केदारनाथ' की कहानी 

'केदारनाथ (Kedarnath)' की कहानी उत्तराखंड केदारनाथ धाम की है. पंडितजी की बेटी मन्दाकिनी यानी मुक्कू (सारा अली खान) को मंसूर (सुशांत सिंह राजपूत) नाम का एक पिट्ठू का काम करने वाले नौजवान से प्यार हो जाता है. दोनों को एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत हो जाती है. लेकिन हर लव स्टोरी की तरह प्यार करने वालो का दुश्मन ज़रूर होता है.

मुक्कू ठहरी केदारनाथ के सबसे बड़े पंडितजी की बिटिया और मंसूर एक मुसलमान. तो बीच में आ जाती है धर्म की एक बड़ी दीवार जिसकी वजह से रिश्ता नामुमकिन है. यह रिश्ता नामुमकिन है. और हर एक प्रेम कहानी की तरह यहाँ भी कुछ ऐसा ही होता है लड़की की शादी हो जाती है और लड़के की बुरी तरह पिटाई हो जाती है, सबकुछ बिखर जाता है, लेकिन मोहब्बत जिंदा रहती है. फिर लंबे इंतजार के बाद आती है केदारनाथ का प्राकृतिक त्रासदी. डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने केदारनाथ में मची तबाही को फिल्म का बैकड्रॉप बनाया है। 

 

टॅग्स :करीना कपूरसारा अली खानकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतगंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के जाने पर रोक, बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी भी इसी तरह के कदम पर कर रही है विचार

पूजा पाठकेदारनाथ और यमुनोत्री कपाट बंद, चारधाम-हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु, जानें कब खुलेंगे

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

भारतVIDEO: केदारनाथ धाम में बर्फबारी, भक्तों ने दर्शन के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?