लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर को शादी में ये शानदार तोहफा देंगे करण जौहर, जानें क्या है खास गिफ्ट?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2018 02:17 IST

सोनम कपूर की शादी के चर्चे इन दिनों हर ओर हैं। ऐसे सभी शादी के लिए खासा उत्साहित हैं।

Open in App

मुंबई, 6 मई:  सोनम कपूर की शादी के चर्चे इन दिनों हर ओर हैं। ऐसे सभी शादी के लिए खासा उत्साहित हैं,इसी श्रेणी में आता है करण जौहर का नाम जो भी बहुत एक्साइटेड हैं। करण सोनम की शादी में एक खास तोहफा देने वाले हैं। 

सोनम की शादी की रस्में 7 मई से शुरू हो जाएंगी, उनकी मेहंदी 7 मई की शाम को है। ऐसे में पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि करण, सोनम को आम्रपाली के झुमके, चांदी का कड़ा, डायमंड के ईयररिंग्स देंगे। इसके अलावा वह, दुल्हन को कांजीवरम साड़ी भी गिफ्ट करने वाले हैं। 

कपूर-आहूजा परिवार की तरफ से पेश किया गया स्टेटमेंट, रेड कार्पेट के लिए मीडिया को दिया न्योता

खबर के मुताबिक इतना ही नहीं करण ने दिल्ली के नाथू स्वीट्स से मोतीचूर के लड्डू भी सोनम के लिए मंगवाए हैं। करण सोनम के खास दोस्तों में से एक हैं ऐसे में वह किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं। वहीं, करण ने सोनम की संगीत की भी तैयारी कर ली है। संगीत के लिए वह उनके घर शुक्रवार को डांस रिहर्सल के लिए पहुंचे थे।उन्होंने  इंस्टाग्राम पर रिहर्सल के वीडियो भी शेयर किए हैं।

गौरबतल है कि 7 मई की शाम 4 बजे से सोनम और आनंद की मेंहदी की रस्म शुरू होगी। इस समारोह के लिए ड्रेस कोड इंडियन फेस्ट‍िव-वाइट शेड रखा गया है, मेंहदी की रस्म का वेन्यू सनटेक, सिग्नेचर आइसलैंड BKS रखा गया है।

वहीं, शादी के पहले एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। जिसमें लिखा है कि, कपूर और आहूज परिवार की तरफ से सभी मीडिया को हम बताना चाहते हैं कि, मेंहदी सेरेमनी 7 मई और वेडिंग 8 मई की सुबह होगी, जिसमें की बहुत खास दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

आनंद आहूजा से पहले इनके लिए धड़क चुका है सोनम कपूर का दिल, मोटापे के कारण हुआ था पहला ब्रेकअप

हमारी सभी सम्मानित मीडियाकर्मियों से निवेदन है कि इसका सम्मान करें और यह समझे कि यह दोनों कार्यक्रम प्राइवेट सेरेमनी हैं। इसके साथ यह भी जरूरी है कि, चूंकि यह सभी कार्यक्रम घर पर ही होंगे इसलिए पुलिस और सिक्योरिटी रहेगी। हां, हम हमारी तरफ से यह कह सकते हैं कि सही समय पर आपको उचित जानकारी दी जाएगी। हमने 8 मई की शाम को होने वाली वेडिंग पार्टी के लिए आपको रेड कार्पेट इनवाइट भेजा है। धन्यवाद। 

टॅग्स :सोनम कपूरकरण जौहरआनन्द आहूजा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?