लाइव न्यूज़ :

'मिलकर तेरी खबर लेता हूं', कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को दी 'बेल बॉटम' के लिए शुभकामनाएं तो अभिनेता ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2021 15:10 IST

प्रोमो के मुताबिक इस बार शो को एक नये तरीके से डिजाइन किया गया है। हालांकि जहां एक तरफ शो में सुदेश लहरी के तौर पर नये कलाकार की शो में एन्ट्री की एंट्री हुई है...

Open in App
ठळक मुद्देकपिल के शो पर अक्षय कुमार बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं इस बार शो को एक नये तरीके से डिजाइन किया गया हैशो में सुदेश लहरी की एन्ट्री और सुमोना चक्रवर्ती की हुयी छुट्टी

कॉमेडियन व अभिनेता कपिल शर्मा एक बार टीवी पर गुदगुदाने, हंसाने आ रहे हैं। लॉकडाउन में द कपिल शर्मा शो के बंद होने के बाद , इसके दर्शक काफी मायूस थे। लेकिन अब यह शो दोबारा टीवी पर लौट रहा है और इसके पहले मेहमान की घोषणा भी हो चुकी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक ताजा एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेल बॉटम का प्रोमोशन करने बतौर गेस्ट शो पर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया है जिसको लोग खूब पसंद कर रहे है। इस बीच कपिल शर्मा ने भी ट्रेलर को ट्वीट करते हुए अक्षय कुमार को फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है। लेकिन अक्षय कुमार ने कॉमेडियन के इस ट्वीट पर उनकी टांग खिंचाई कर दी है।

कपिल शर्मा ने ट्विट किया-  'खूबसूरत ट्रेलर अक्षय पाजी। बेलबॉटम की पूरी को बाधाई और शुभकामनाएं'। इस पोस्ट में कपिल ने अक्षय कुमार सहित जैकी भगनानी और वासु भगनानी को टैग भी किया है। कपिल के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अक्षय ने कहा कि मिलकर तेरी खबर लेता हूं। अक्षय कुमार ने लिखा- 'जैसे पता चला शो पर आ रहा हूं, शुभकामनाएं भेजी, उसके पहले नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं'। 

शो में सुदेश लहरी की एन्ट्री और सुमोना चक्रवर्ती की हुयी छुट्टी

द कपिल शर्मा शो का हाल ही में प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो के मुताबिक इस बार शो को एक नये तरीके से डिजाइन किया गया है। हालांकि जहां एक तरफ शो में सुदेश लहरी के तौर पर नये कलाकार की शो में एन्ट्री की एंट्री हुई है तो वहीं द कपिल शर्मा शो के पिछले सीज़न्स में अहम रोल मे रहनें वाली सुमोना चक्रवर्ती को बाहर कर दिया गया है। वहीं शो के टेलीकास्ट डेट को लेकर अभी चैनल की ओर से कोई कन्फरमेशन नहीं आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, शो 21 अगस्त को टेलीकास्ट किया जाएगा।

 

टॅग्स :अक्षय कुमारकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल