लाइव न्यूज़ :

लगातार 4 टेस्ट पॉजिटिव आने पर इमोशनल हुईं कनिका कपूर, अस्पताल में सता रही परिवार-बच्चों की याद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 30, 2020 15:34 IST

कनिका के चार टेस्ट हो चुके हैं और चारों बार टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद वह काफी इमोशनल हो गईं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर जाने और बच्चों से मिलने के लिए बेताब नजर आ रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइस पोस्ट में कनिका ने जिंदगी के बारे में भी कुछ लिखा है। कनिका का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 15 मार्च को ही कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं और एयरपोर्ट के वॉशरूम में छिप कर निकल भागी थीं।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना संक्रमण से जूझ रही हैं। लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आइसोलेशन में हैं। वहीं उनका इलाज चल रहा है। कनिका के चार टेस्ट हो चुके हैं और चारों बार टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद वह काफी इमोशनल हो गईं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर जाने और बच्चों से मिलने के लिए बेताब नजर आ रही हैं। 

इस पोस्ट में उन्होंने जिंदगी के बारे में भी कुछ लिखा है। कनिका का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी पोस्ट में जिंदगी की कद्र करने का संदेश देते हुए कनिका ने घड़ी की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है, ''जिंदगी हमें समय का सही इस्तेमाल करना सिखाती है, जबकि समय हमें जिंदगी की कद्र करना सिखाता है।'' इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, ''सोने जा रही हूं। आप सभी को अपना प्यार भेज रही हूं। आप सब सुरक्षित रहें, मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं, मैं ठीक हूं। उम्मीद है कि मेरा अगला कोरोना टेस्ट नेगेटिव होगा।'' 

उन्होंने आगे लिखा कि अपने परिवार और बच्चों को बहुत मिस कर रही हूं, जल्द ही उनके पास जाने का इंतजार है। अपने इस पोस्ट पर उन्होंने कमेंट्स सेक्शन को बंद कर रखा है। मतलब उनके इस पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। बता दें कि 9 मार्च को लंदन से लौटीं कनिका कपूर 20 मार्च को कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजीटिव पाई गई थीं। उनका दूसरा और तीसरा भी टेस्ट पॉजीटिव आया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 15 मार्च को ही कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं और एयरपोर्ट के वॉशरूम में छिप कर निकल भागी थीं। उनके खिलाफ लापरवाही के मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकनिका कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!