लाइव न्यूज़ :

कंगना ने आलिया पर फिर साधा निशाना, कहा- उनकी उम्र में मेरी मां के तीन बच्चे थे

By मेघना वर्मा | Updated: March 28, 2019 16:28 IST

कंगना जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म मेंटल है क्या में दिखाई देंगी। वहीं आलिया भट्ट, वरुण धवन के साथ फिल्म कलंक में दिखेंगी।

Open in App

कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में कई बड़े स्टार्स और उनके रवईये को लेकर बयान दिया है। जिनमें शामिल हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। 

हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कंगना ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर बोलते हुए कहा,'दोनों ही एक्टर्स को युवा क्यों कहा जाता है। रणबीर कपूर 37 साल के हो चुके हैं आलिया भट्ट भी अभी 27 साल की हैं, जब मेरी मां आलिया की उम्र की थीं यानी 27 साल की उनके तीन बच्चे हो चुके थे। ये बिल्कुल गलत है...बचेचे हैं, डंब है कि क्या हैं?'

देश पर बयान देने को कहा अपनी च्वॉइस

कंगना रनौत ही वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हाल ही में शबाना आजमी पर एंटी नेशनल होने का आरोप लगाया था। कंगना ने अपने इस इंटरव्यू में ये भी कहा कि एक्टर्स को कोई दिक्कत नहीं होती जब वो अपनी सेक्स लाइफ के बारे में पब्लिकली बात करते हैं फिर उन्हें देश के मुद्दों पर बोलते हुए हिचकिचाहट क्यों होती है। राष्ट्रीय मुद्दे पर बोलने से क्यों बचते हैं स्टार्स। उनसे सेक्स लाइफ के बारे में बात करों तो ठीक मगर देश की बात करो तो वो मेरी पर्सनल च्वॉइस। 

वैसे ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने आलिया और रणबीर पर निशाना साधा हो इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि वो आलिया को सक्सेसफुल एक्ट्रेस नहीं मानती। कंगना ने कहा कि 'राजी' फिल्म देखने के बाद उन्होंने आलिया भट्ट और मेघना गुलजार को पर्सनली शुभकामनाएं दी थीं। 

मर्णिकर्णिका के लिए उन्होंने यही उम्मीद उन दोनों से भी की थी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। कंगना की नाराजगी पर आलिया ने कहा था कि अगर कंगना मुझसे नाराज हैं तो मैं पर्सनली उनसे माफी मांग लूंगी लेकिन मैं जानबूझकर किसी को दुख नहीं पहुंचाती। कंगना जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म मेंटल है क्या में दिखाई देंगी। वहीं आलिया भट्ट, वरुण धवन के साथ फिल्म कलंक में दिखेंगी।

टॅग्स :कंगना रनौतआलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल