लाइव न्यूज़ :

फैंस का इंतजार हुआ खत्म,'मणिकर्णिका' का ट्रेलर 18 दिसंबर को हो सकता है रिलीज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 17:06 IST

जल्द ही 18 दिसंबर को मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी का ट्रेलर भी दर्शकों को देखने को मिलेगा, ट्रेलर ZEE STUDIO द्वारा लान्च किया जाएगा

Open in App

मणिकर्णिका फिल्म का टीजर काफी दिनों पहले सोशल मीडिया पर आ चुका है। जल्द ही 18 दिसंबर को मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी का ट्रेलर भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर ZEE STUDIO द्वारा लॉन्च किया जाएगा। यह कहानी झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की बहादुरी और वीरता पर दर्शायी गई है।

इस फिल्म को तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाना है। वैसे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के लुक में कंगना रानौत काफी अच्छी लग रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कंगना रानौत की तस्वीरों की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होनी है और 50 से ज्यादा देशों में फिल्म को दिखाया जाएगा। कमल जैन इस फिल्म के प्रड्यूसर है जो झांसी की रानी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। मणिकर्णिका फिल्म में कंगना काफी दमदार योद्धा के रुप में नजर आने वाली हैं।

वैसे कंगना की बात करें तो कंगना रानौत बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होने कई बड़ी हिट फिल्में दी है जैसे क्वीन,तनु वेडस मनु(पार्ट 1 और 2) और मणिकर्णिका फिल्म के लिए उन्होने खुद रियल एक्शन किए है। जिनसे उन्हे कई बार चोट आई है। कंगना रानौत ने रियल अवतार में दिखने के लिए बहुत मेहनत की है।

फिल्म में कंगना रानौत ,रानी लक्ष्मीबाई के रुप में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ती नजर आएगीं। यह कहानी 1857 में नायक रही रानी लक्ष्मीबाई पर है जो मराठी ब्राहमण परिवार का हिस्सा थी। इस फिल्म में उनकी साहस,देशभक्ति और आत्मबल को दिखाया गया है। कंगना रानौत के साथ टीवी एक्टर अंकिता लोखंडे भी इस फिल्म में डेब्यू करने जा रही है।

(दुष्यंत  राघव इंटर्न  )

टॅग्स :कंगना रनौतमणिकर्णिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?