लाइव न्यूज़ :

PM मोदी को कंगना ने वीडियो शेयर करके दी जन्मदिन की बधाई, कहा-आपसे कभी बात करने का मौका नहीं मिला...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2020 09:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में कंगना कहती नजर आ रही हैं कि 'माननीय प्रधानमंत्री जी आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाईहम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिवस है। इस दौरान बधाइयों का तांता लगा हुआ है। गुजरात के वडनगर में जन्मे पीएम मोदी एक ऐसे परिवार से आते हैं जिनके पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे और वह अपने पिता के काम में सहयोग करते थे। बॉलीवुड की बात करें तो अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक वीडियो साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है

वीडियो में कंगना कहती नजर आ रही हैं कि 'माननीय प्रधानमंत्री जी आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई। मुझे आपसे कभी बात करने का मौका नहीं मिला। हालांकि हम दो तीन बार मिले हैं। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है। मुझे पता है कि ऐसी बहुत सारी आवाजें हैं, बहुत सारा शोर है, जहां पर आपको गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। शायद ही किसी को इतने अपमान भरे शब्द कहे जाते हैं। हालांकि वो एक प्रोपगैंडा है।'

जब मैं साधारण भारतीय को देखती हूं तो मुझे नहीं लगता कि इतना सम्मान, भक्ति, प्रेम शायद ही किसी प्रधानमंत्री को मिला है। मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि वो जो करोड़ों भारतीय सोशल मीडिया पर नहीं है वो सब आपकी लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं। हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं।

पीएम मोदी तीन वर्ष बाद 2001 में पार्टी ने उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली। वे 2002, 2007 एवं 2012 में पुनः मुख्यमंत्री चुने गए और वह 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

मोदी ने 2014 से  भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों अवसरों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। आखिरी बार 1984 के चुनावों में किसी राजनीतिक दल ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था।

टॅग्स :कंगना रनौतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?