लाइव न्यूज़ :

विक्की और कैटरीना की शादी से खुश होकर कंगना रनौट ने किया ये कमेंट, जानिए क्या कहा

By वैशाली कुमारी | Updated: December 8, 2021 21:42 IST

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी दोनों की शादी को लेकर खुशी तो जताई है। अभिनेत्री ने इनकी शादी को लेकर खुशा जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना रनौत ने भी दोनों की शादी को लेकर खुशी तो जताई हैआज मेहंदी के बाद 9 दिसंबर को दोनों शादी कर लेंगे

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा हर ओर हो रही है। राजस्थान में हो रही इस रॉयल वेडिंग में बेहद खास लोगों को ही इनवाइट किया गया है। खबरों के मुताबिक विक्की और कैटरीना की संगीत सेरेमनी मंगलवार को धूमधाम से हुई है थी और आज मेहंदी के बाद 9 दिसंबर को दोनों शादी कर लेंगे। इंडस्ट्री में हर कोई इन दिनों कैटरीना और विक्की को शादी की शुभकामनाएं दे रहा है। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी दोनों की शादी को लेकर खुशी तो जताई है। अभिनेत्री ने इनकी शादी को लेकर खुशा जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

बतादें कि कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - ‘हमने अब तक सफल अमीर पुरुषों को कम उम्र की महिलाओं से शादी करते सुना है। महिलाएं पुरुषों से ज्यादा सफल हो तो मुश्किल के तौर पर इसे देखा जाता था। लेकिन अब भारतीय फिल्म उद्योग की अमीर और सफल महिलाओं को सेक्सिएस्ट मानदंडों को तोड़ते देख काफी अच्छा लगा। महिलाओं और पुरुषों दोनों को इसकी बधाई।’

कंगना रनौत इंडस्ट्री या इंडस्ट्री से बाहर के हर मुद्दे पर अपनी बात अपने ही बेबाक अंदाज में बेफिर्क होकर बोलने के लिए माहिर हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मे से एक हैं जबकि विक्की कौशल को बॉलीवुड में अभी कुछ ही साल हुए हैं। बतादें कि कैटरीना कैफ, विक्की कौशल से उम्र में बड़ी है। दोनो की उम्र में 4 से 5 साल का फर्क है।   

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीकैटरीना कैफविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

बॉलीवुड चुस्कीकाजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ कब होगी रिलीज?, फैंस पूछ रहे सवाल?

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH