लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने शेयर किया सुशांत का 2015 का ट्वीट, एक्टर ने नेपोटिज्म पर कही थी बेहद अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2020 16:41 IST

कंगना रनौत की टीम (Kangana Ranaut Team) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) द्वारा 2015 में नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर किए गए एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं।एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छेड़ दी है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इसके बावजूद फैंस के साथ कई सेलेब्स उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। यही नहीं, फैंस के साथ कई स्टार्स भी सुशांत के आत्महत्या मामले को लेका लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छेड़ दी है।

कंगना ने खुलकर सामने आकर कई बड़े सेलेब्स जो नेपोटिज्म को बड़ावा देते हैं और बाहरी लोगों के साथ गलत व्यवहार करते हैं आड़े हाथों लिया है।कंगना रनौत के इस तरह के बेबाक खुलासे बॉलीवुड के सितारों को कुछ खास रास नहीं आ रहे हैं। यही वजह है जो कंगना रनौत बीते कई दिनों से बॉलीवुड के लोगों की आलोचना का सामना कर रही हैं। लेकिन अब कंगना ने सुशांत के द्वारा ही नेपोटिज्म पर किया गया ट्वीट शेयर किया है।

कंगना रनौत की टीम ने अपने लेटेस्ट ट्विटर पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें सुशांत द्वारा 2015 में किया गया एक ट्वीट नजर आ रहा है। इस ट्वीट में बेहद अलग तरीके से नेपोटिज्म पर कटाक्ष किया गया है। ट्वीट में लिखा है- 'हम यहां अपने परिवार की मान्यताओं को उसी तरह प्रमोट करते हैं जिस तरह अपने परिवार के सदस्यों को- Larry'. इस पोस्ट के साथ-साथ सुशांत द्वारा #Nepotism #Bollywood जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया है। ये पोस्ट शेयर करते हुए कंगना रनौत की टीम ने लिखा- 'एक जीनियस दिमाग की पीड़ा, उन्होंने नेपोटिज्म का सर्कस देखकर इसके खिलाफ लड़ने के बजाए इसे इंजॉय करने के फैसला लिया, उन्होंने लोगों द्वारा दिए गए बदसूरत सांचे में ढ़लने के बजाए इसे छोड़ जाने का फैसला लिया।

कंगना का इंटरव्यू

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैं बता रही हूं, कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। मैं उसकी हकदार नहीं हूं फिर। मैं वो इंसान नहीं हूं जो इस तरह के बयान दे और अब तक मैंने जो कुछ भी कहा है वो जनता के हित में ही है।'

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?