लाइव न्यूज़ :

#Metoo: सोनम कपूर के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा-मुझे पिता की वजह से नहीं मिली पहचान

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2018 12:17 IST

#Metoo मूमेंट के तहत कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि "क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था।

Open in App

अभी हाल ही में #Metoo मूमेंट के तहत बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपना अनुभव साझा किया था। इसके बाद इस मामले में सोनम कपूर की प्रतिक्रिया आई थी।  सोनम कपूर ने एक इवेंट में कंगना को लेकर सवाल किया गया था। जिसके बाद सोनम ने पहले कंगना को सपोर्ट किया। लेकिन फिर ऐसा बयान दिया जिससे कंगना भड़क गई।  सोनम ने कहा 'कंगना बहुत कुछ कहती रहती हैं।'

'लेकिन कभी-कभी उनकी बातों को सीरियस लेना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अगर यह सच है तो दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। कंगना अपनी बात बेहद बेबाकी से रखती हैं।'

सोनम के बयान के बाद कंगना रनौत ने उन्हें करारा जवाब दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कंगना ने कहा 'सोनम कपूर के पास किसी भी महिला पर भरोसा करने या नहीं करने का लाइसेंस है? मुझे मेरी पहचान मेरे पिता की वजह से नहीं मिली है, मैंने अपनी यह पहचान 10 साल के संघर्ष बाद हासिल किया है' 

बता दें कि नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। एक मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो रहा है। 

फिल्म डायरेक्टर विकास बहल को लेकर कई खुलासे किए। कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि "क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था। अभिनेत्री का यह बयान प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’ की एक महिला कर्मचारी द्वारा फिल्म निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप फिर से लगाये जाने के बाद आया है। 

'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने पिछले साल आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया। बहल पहले फैंटम फिल्म्स में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंतेना के साथ साझेदार थे।  

टॅग्स :# मी टूसोनम कपूरविकास बहलकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?