लाइव न्यूज़ :

'कियारा आडवाणी ने की मेरे काम की प्रशंसा', इंडस्ट्री के बाकी लोग असुरक्षा के कारण नहीं करते तारीफ: कंगना रनौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2022 20:25 IST

कंगना रनौत का कहना है कि कियारा ने उनके काम की तारीफ की। दोनों अभिनेत्रियों की फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं। कंगना की धाकड़ और कियारा की भूल भुलैया 2 20 मई को रिलीज हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत का कहना है कि कियारा ने उनके काम की तारीफ की। कंगना की धाकड़ और कियारा की भूल भुलैया 2 20 मई को रिलीज हो रही है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली कंगना एक बार फिर से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड में बहुत से लोग अपनी असुरक्षा के कारण उनके काम की प्रशंसा करने से बचते हैं। हालांकि, कंगना ने कहा कि बहुत से लोग उनके काम को पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने कियारा आडवाणी का उदाहरण भी दिया।

कंगना रनौत का कहना है कि कियारा ने उनके काम की तारीफ की। बता दें कि दोनों अभिनेत्रियों की फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं। कंगना की धाकड़ और कियारा की भूल भुलैया 2 20 मई को रिलीज हो रही है। वहीं, सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में लोग उनकी तारीफ करने से हिचकिचाते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा कि ये लोग मेरी तारीफ नहीं करना चाहते। कभी-कभी मुझे लगता है कि कोई लॉबी नहीं है लेकिन लोगों की अपनी बहुत सी असुरक्षाएं हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि एक दिन कियारा से मेरी मुलाकात  हुई और उसने मेरी तारीफ की। उसने कहा कि दोनों फिल्में (धाकड़ और भूल भुलैया 2) और यह और वह देखें। मुझे नहीं लगता कि कोई दबाव है। मैं हमेशा कहता हूं कि हर कोई नारीवादी है जब तक कि वे वास्तव में एक महिला को ऊपर उठते हुए नहीं देखते। फिर थोड़ा सा हर्ट होता है। मैं एक बॉलीवुड पार्टी (अर्पिता खान की ईद बैश) में गई थी। पार्टी में हर शख्स सिर्फ ट्रेलर की बात कर रहा था। जब आप ट्रेलर से इतने प्रभावित होते हैं - आप सभी - तो यह इतना छिपा हुआ क्यों है?

कंगना रनौत ने ये भी कहा कि हमेशा दूसरों के काम की तारीफ करने वाली पहली होती हूं। मैं जब भी कोई काम देखती हूं चाहे वह आरआरआर हो या पुष्पा, मैं उसकी तारीफ करती हूं। मैं द कश्मीर फाइल्स की तारीफ करने वाली पहली थी। मिमी के लिए कृति सेनन की प्रशंसा करने वाली पहली मैं थी। मैं हमेशा पहले ही रहती हूं। ऐसा कोई काम नहीं है, जो मुझे पसंद हो और जिसकी मैं तारीफ नहीं की। ऐसा नहीं है कि आने वाली हर फिल्म के लिए मैं अरे वाह वाह करूंगी। लेकिन अगर यह मेरे दिल को कोई चीज पसंद आ जाती है और वो काम अच्छा होता है तो उसकी तारीफ जरूर करती हूं।

टॅग्स :कंगना रनौतकिआरा आडवाणीद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?