लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने मल्टीप्लेक्स मालिकों से कि गुजारिश, बोली थलाइवी लोगों को सिमेना में वापस ला सकती है

By वैशाली कुमारी | Updated: September 6, 2021 15:27 IST

कंगना इस फिल्म में जयललिता का किरदार निभाते नजर आएंगी, फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त कंगना ने  हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर मल्टीप्लेक्स के मालिकों से एक गुजारिश की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी जिसके लिए कंगना प्रोमोशन कर रही हैंकंगना इस फिल्म में जयललिता का किरदार निभाते नजर आएंगी

कंगना रनौत अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म थलाइवी को लेकर उत्साहित हैं और लगातार इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म की कहानी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक है, जिसमें कंगना पर्दे पर दिग्गज राजनेता का किरदार निभाने जा रही हैं। जे जयललिता तमिलनाडु के साथ साथ पूरे देश की जानी मानी हस्ती थीं और राजनीतिक गलियारों की माहिर खिलाड़ी थी जिनके आगे उनके विरोधी तक सर झुकाते थे।

कंगना इस फिल्म में जयललिता का किरदार निभाते नजर आएंगी, फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त कंगना ने  हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर मल्टीप्लेक्स के मालिकों से एक गुजारिश की हैं।

कंगना रनौत सिनेजगत की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। जो कभी भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में नहीं हिचकिचाती। कंगना ने फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर मल्टीप्लेक्स मालिकों से एक गुजारिश कि है, इसके लिए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मल्टीप्लेक्स से फिल्म को एक बेहतरीन अनुभव बताते हुए इसे चलाने का अनुरोध किया है और साथ ही उन्हें ये विश्वास दिलाने की भी कोशिश की कि, ये फिल्म दर्शकों को थिएटर में वापस जरूर लाएगी।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने लिखा, थलाइवी एक बेहतरीन अनुभव है, उम्मीद है कि हिंदी मल्टीप्लेक्स भी इसे चलाएंगे। मुझे विश्वास है कि ये दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाएगी। कंगना ने बताया कि तमिल और तेलुगु क्षेत्र के मल्टीप्लेक्स मालिकों ने अपना इरादा बदल दिया है और अब वे इसकी स्क्रीनिंग को हरी झंडी दे देंगे।  पंगा एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म के हिंदी संस्करण को भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा। फिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी जिसके लिए कंगना प्रोमोशन कर रही हैं।

कंगना ने शेयर की थी पोस्ट

इसके पहले कंगना ने अपने फैंस के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे जल्द ही इसके हिंदी संस्करण का इंतजार है, मेरे करियर की सबसे बेस्ट फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!