लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने दिया डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट का जवाब, कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 28, 2020 15:19 IST

इस बार वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ट्वीट, जिसको कंगना ने रिट्वीट करते हुए अपनी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना को तीन बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और चार बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। फैंस लगातार कंगना के इस ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।कंगना सोशल मीडिया पर काफिी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर राय रखती हैं। कंगना इन दिनों बॉलीवुड की पोल खोलती नजर आ रही हैं। इस बीच एक बार फिर कंगना रणौत चर्चा में हैं और इस बार वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ट्वीट, जिसको कंगना ने रिट्वीट करते हुए अपनी बात कही है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में ट्रंप ने लिखा, 'मैं जोरदार मांग करूंगा कि मंगलवार की रात या उससे पहले जो बिडेन का ड्रग टेस्ट किया जाए।' इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि वो अपना ड्रग टेस्ट भी करवाने को तैयार हैं। डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट पर ही कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रणौत ने ट्रंप की तारीफ करते हुए ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा, 'इस ट्वीट के कंटेंट की नहीं, लेकिन मैं इसके कॉन्टेक्स्ट की सराहना करती हूं। कोई शक नहीं कि ड्रग लेने का आरोप काला धब्बा जैसा है, हालांकि यह मां की कोख या फिर मानसिक बीमारियों को लेकर दिए जाने वाले उलाहने से बेहतर है। हमें एक समाज के रूप में यह जानना चाहिए कि ऐसा क्या है जिसे हम वास्तव में शर्मनाक मानते हैं।

हमेशा की तरह से कंगना का ये ट्वीट भी छा गया है। फैंस को ट्वीट में कंगना का धाकड़ रूप देखने को मिला है। फैंस लगातार कंगना के इस ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कंगना को तीन बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और चार बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है।  अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के समय में वो फिल्‍म प्रोड्यूसर महेश भट्ट के संपर्क में आईं जिससे उन्‍हें अनुराग बासू की रोमांटिक थ्रिलर फिल्‍म 'गैंगेस्‍टर' में लीड रोल मिला।  कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका नाम हमेसा से विवादों में रहा है। एक ओर जहां कंगना ने फिल्‍मों अपने अभिनय की वजह से सुर्खियां बटोरीं तो वहीं उनका नाम कभी रितिक रोशन के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहा।  

टॅग्स :कंगना रनौतडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस