शहीद भगत सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े कंगना-जावेद, जानिए क्या कहा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 29, 2020 08:58 AM2020-09-29T08:58:05+5:302020-09-29T08:58:05+5:30

ये बहस तब शुरू हुई जब जावेद अख्तर द्वारा भगत सिंह को मार्क्सवादी कहा।उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भगत सिंह मार्क्सवादी थे

kangana ranaut reaction on javed akhtar bhagat singh tweet | शहीद भगत सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े कंगना-जावेद, जानिए क्या कहा?

आपस में भिड़े जावेद-कंगना (फाइल फोटो)

Highlightsसोमवार (28 सितंबर) शहीद भगत सिंह की जयंती थीशहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पर देशवासियों ने उन्हें नमन किया।

सोमवार (28 सितंबर) शहीद भगत सिंह की जयंती थी। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लायलपुर में हुआ था। शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पर देशवासियों ने उन्हें नमन किया। कंगना रनौत से लेकर जावेद अख्तर तक ने भगत सिंह को याद किया। वहीं, भगत सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर इन दोनों बॉलीवुड सेलेब्स में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

दरअसल ये बहस तब शुरू हुई जब जावेद अख्तर द्वारा भगत सिंह को मार्क्सवादी कहा।उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भगत सिंह मार्क्सवादी थे और उन्होंने एक 'मैं नास्तिक क्यों हूं' नाम से एक लेख भी लिखा था, कंगना रनौत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा,"कुछ लोग न केवल इस तथ्य का सामना करने से इनकार करते हैं, बल्कि इसे दूसरों से भी छुपाना चाहते हैं कि शहीद भगत सिंह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने एक लेख लिखा था कि मैं नास्तिक क्यों हूं। कोई भी अनुमान लगा सकता है कि ऐसे लोग कौन हैं। मुझे आश्चर्य है कि अगर आज वह होते तो वे उन्हें क्या कहते।

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर कंगना ने तीखी प्रतिक्रिया दी और लिखा,"मुझे यह भी आश्चर्य है कि अगर भगत सिंह जिंदा होते तो क्या वह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपने ही लोगों की चुनी गई सरकार के खिलाफ बगावत करने देते या वह उनका समर्थन करते? क्या उन्होंने भारत माता को धर्म के आधार पर टुकड़ों में बंटते देखा था? क्या वह अब भी नास्तिक मानेंगे या वह अपना बसंती चोला पहनेंगे?

इन दोनों के इस ट्वीट पर जमकर लोगों ने कमेंट किए। जहां जावेद का ट्वीट स्वरा भास्कर ने साथ दिया तो वहीं, कंगना को यूजर्स ने जमकर साथ दिया और उनको सही कहा है। कंगना सोशल मीडिया पर किसी को भी जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं।

Web Title: kangana ranaut reaction on javed akhtar bhagat singh tweet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे