लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के घर के बाहर सुनाई दी गोली चलने की आवाज! एक्ट्रेस को दी गई पुलिस सुरक्षा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 2, 2020 07:11 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को मनाली स्थित अपने घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले को लेकर चर्चा में हैं कंगना रनौत17 मार्च से अपने घर मनाली में हैं कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर वो सुर्खियां बटोरती हुई नजर आईं। दरअसल, कंगना के मनाली स्थित घर के बाहर गोली चलने की खबर सामने आई है, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली है। बता दें कि लॉकडाउन के समय से एक्ट्रेस अपने होमटाउन में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार रात तकरीबन 11:30 बजे कंगना को ओने घर के बाहर बन्दूक चलने की आवई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में सिखायत दर्ज कराई। हालांकि, इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, एक्ट्रेस सुशांत सुसाइड केस को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। दरअसल, वो इस मामले को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखती हुई नजर आईं। यही नहीं, वो मुंबई पुलिस को अपना स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड कराने को तैयार हैं। 

बता दें, मुंबई पुलिस ने पहले भी कंगना को समन भेजा था, लेकिन एक्ट्रेस के वकील ने जवाब देते हुए कहा था कि वो कोरोना वायरस के कारण ट्रैवल नहीं कर सकती हैं। कंगना रनौत के वकील इश्करन भंडारी ने बांद्रा पुलिस द्वारा जारी किए गए एक नोटिस का जवाब दिया था और कहा था कि एक्ट्रेस 17 मार्च से अपने घर मनाली में हैं। कंगना द्वारा जारी किए गए बयान में ये भी कहा गया था कि अगर हो सके तो किसी अधिकारी को उनका बयान दर्ज कराने के लिए मनाली भेजा जाए ताकि सुशांत के मामले में पूछताछ हो सके। इसके अलावा कंगना रनौत वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी तैयार हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतमनालीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतSnowfall in Manali: ड्रोन कैमरे में कैद बर्फ से ढका मनाली, अद्भुत नजारे

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?