लाइव न्यूज़ :

सुशांत-सारा के रिलेशनशिप पर सामने आया कंगना रनौत का बयान, एक बार फिर आई ऋतिक रोशन की याद

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 20, 2020 14:41 IST

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में दोनों के रिलेशनशिप पर कंगना रनौत का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन का भी जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के दोस्त सैमयूएल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि सारा ने सुशांत की साल 2019 में आई फिल्म सोनचिरइया के पर्दे  पर खास कमाल ना करने पर ब्रेकअप कर लिया था।कंगना रनौत ने ट्वीट कर सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के रिलेशनशिप पर किया कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की 'क्वीन' अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। इस बार वो ऋतिक रोशन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बार फिर सबकी नजरों में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में सुशांत के दोस्त ने इस बात पर मुहर लगाई है कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत रिलेशनशिप में थे। 

सुशांत के दोस्त सैमयूएल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि सारा ने सुशांत की साल 2019 में आई फिल्म सोनचिरइया के पर्दे  पर खास कमाल ना करने पर ब्रेकअप कर लिया था। वहीं, सारा और सुशांत के रिलेशनशिप पर खुलासा होने के बाद कंगना रनौत का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि सारा सुशांत से प्यार करती थीं। सुशांत बेवकूफ नहीं होंगे जो ऐसी लड़की के प्यार में पड़ेंगे जिसकी फीलिंग उसके लिए सच्ची ना हो, लेकिन सारा पर बहुत सारा प्रेशर रहा होगा। ऋतिक (रोशन) के साथ जो मैंने साझा किया वह उस पॉइंट पर वास्तविक था। मुझे अभी भी इसके बारे में कोई संदेह नहीं है कि अचानक वह इतना शत्रुतापूर्ण क्यों हो गया। यह अभी भी मेरे लिए एक रहस्य है।'

बता दें, सैमयूएल ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मुझे केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान का समय याद है  जब सुशांत और सारा पूरी तरह से प्यार में थे। दोनों के बीच एक मासूमित थी। दोनों में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान था। आजकल के रिश्तों में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता।' मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में शव बरामद किया गया था। तब से मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मगर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतसारा अली खानऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस