लाइव न्यूज़ :

VIDEO: एक बार फिर से कंगना रनौत ने की सुशांत के लिए न्याय की मांग, कहा- 'सच्चाई हमारे सामने आनी चाहिए'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2020 16:28 IST

Kangna Ranaut VIDEO for SSR: कंगना रनौत की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के लिए न्याय की मांग पर खुलकर बोलती रही हैं कंगना रनौतएक बार फिर वीडियो में की सीबीआई जांच और सच जानने की मांग

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर एक्टर की दूसरी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात शेयर करती रहती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर फिर भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है। श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर सभी के लिए मैसेज शेयर किया है। ऐसे में एक बार फिर से कंगना ने सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

कंगना सुशांत के निधन के बाद से ही लगातार खुलकर बोल रही हैं। कंगना ने सुशांत की सुसाइड को साजिश करार दिया है। कंगना ने नेपोटिज्म पर भी सुशांत का पक्ष लेते हुए कई बड़े सेलेब्स पर हमला बोला था। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने न्याय की मांग करते हुए वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में कंगना रनौत कह रही हैं- 'हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच चाहते हैं। हमें सच जानने का हक है।मणिकर्णिका एक्ट्रेस ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा- 'मुंबई पुलिस तेजी से इस मामले को निपटाना चाहती है। संजय राउत का कहना है कि उन्होंने जांच लगभग पूरी कर ली है। सच्चाई हमारे सामने आनी चाहिए।'

सुशांत की बहन ने क्या कहा

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़कर लोगों से अपील की है।  सुशांत की बहन ने लोगों से उनका साथ देने के लिए भी कहा है। वीडियो में श्वेता कहती हैं, मैं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि हम सभी मिलकर सुशांत के लिए सीबीआई की मांग करें। हम सभी को सच्चाई जानने का हक है। पूरी दुनिया जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, नहीं तो हम शांति से नहीं जी पाएंगे।

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?