लाइव न्यूज़ :

कंगना का उद्धव पर हमला, कहा- सुशांत के हत्यारों व ड्रग रैकेट के एक्सपोज हुए लोगों के साथ घूमता है मुख्यमंत्री का बेटा आदित्य ठाकरे

By अनुराग आनंद | Updated: September 14, 2020 19:10 IST

कंगना रनौत पिछले हफ्ते अपने हिमाचल प्रदेश के मनाली से कुछ दिनों के लिए मुंबई लौटी थीं और उसी दिन शिवसेना के शासन वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके दफ्तर में ‘‘अवैध’’ निर्माण को गिराया था। इसके बाद उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें "लगातार हमलों तथा अपशब्दों से भयभीत किया गया और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से शहर की तुलना करना 'बिल्कुल सही' था।गौरतलब है कि कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।रनौत ने रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज भवन में मुलाकात की थी और उन्हें अपने साथ हुए " अन्याय" से अवगत कराया था।

मुंबईअभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को मुंबई छोड़ दी और अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। कंगना ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की बेसिक समस्या ये है कि मैंने आखिर क्यों मूवी माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और उनके ड्रग रैकेट को एक्सपोज किया, जिनके साथ उनका बेटा आदित्य ठाकरे घूमता-फिरता था।

इसके साथ ही कंगना ने अपने ट्वीट में कहा कि ये मैंने बहुत बड़ा अपराध कर दिया है और अब वे मुझे इस मामले में फंसाना चाहते हैं। ओके आप कोशिश कीजिए। देखते हैं कि कौन किसको फंसा सकता है। 

इससे पहले अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें "लगातार हमलों तथा अपशब्दों से भयभीत किया गया और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से शहर की तुलना करना 'बिल्कुल सही' था। रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके बाद उनका महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ विवाद हो गया था।

कंगना रनौत पिछले हफ्ते अपने हिमाचल प्रदेश के मनाली से कुछ दिनों के लिए मुंबई लौटी थीं और उसी दिन शिवसेना के शासन वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके दफ्तर में ‘‘अवैध’’ निर्माण को गिराया था। इसके बाद उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई थी।

रनौत ने ट्वीट किया, "भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं। इन दिनों जिस तरह से मुझे डराया गया, लगातार हमले किए गए और मुझे अपशब्द कहे गए, मेरे दफ्तर के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिशें हुईं और मेरे आसपास हथियारबंद सुरक्षा कर्मी रहे, उसे देखते हुए मैं कहूंगी कि पीओके से (शहर की) तुलना करना एकदम सही था।"

उन्होंने कहा, "लेकिन वे ये गलत समझ रहे हैं कि मैं कमजोर हूं। एक महिला को डरा कर और धमका कर, वे अपनी खुद की छवि खराब कर रहे हैं। " रनौत ने रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज भवन में मुलाकात की थी और उन्हें अपने साथ हुए " अन्याय" से अवगत कराया था।

रनौत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून में हुई मौत के बाद से फिल्म जगत और उसके काम करने के तरीके की लगातार आलोचना कर रही हैं। उन्होंने शुरू में कहा था कि यह खुदकुशी नहीं हैं, बल्कि फिल्म उद्योग द्वारा " सुनियोजित हत्या" है, जो बाहर से आए लोगों को स्वीकार नहीं करती है।

रनौत ने शहर में कथित मादक पदार्थ गठजोड़ को लेकर भी हमला बोला और महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा तथा मुंबई की तुलना पीओके से कर दी, जिसके बाद विवाद हो गया। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के साथ उनके विवाद की वजह से अभिनेत्री को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई। 

टॅग्स :कंगना रनौतउद्धव ठाकरेमुंबईमहाराष्ट्रआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस