लाइव न्यूज़ :

प्रत्यूषा बनर्जी की की पुण्यतिथि पर कुछ यूं भावुक दोस्त बोले- 'तुम अब जा चुकी हो'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2019 09:48 IST

Open in App

बालिका वधु फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी। 1 अप्रैस को एक्ट्रेस की डेथ एनिवर्सरी थी, जब उनके दोस्तों ने उनको दिल से याद किया है। एक्ट्रेस के लिए उनके दोस्त काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता ने इमोशनल पोस्ट लिखा है। प्रत्यूषा के पैरेंट्स ने बेटी की मौत का जिम्मेदार उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया था। इतना ही नहीं प्रत्यूषा के दोस्तों ने भी राहुल को ही सुसाइड के लिए दोषी बताया था। हालांकि अब राहुल बाहर है आज तक प्रत्युषा की मौत की गुत्थी वहीं की वहीं है।

विकास ने इंस्टाग्राम पर एक लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखा है, आज 1 अप्रैल है और हर बार इस दिन मैं तुम्हें याद करता हूं। मुझे वह कॉल याद है जिसे मैंने सोचा था कि यह एक प्रैंक कॉल था और यह मुझे उन 20 मिनट की याद दिलाता है। आप एक ऐसे सितारे थे, जो हमें जल्द ही छोड़ गया। मुझे खेद है कि जब आपको जरूरत थी तो मैं वहां नहीं था। हां, आपने कभी मदद नहीं मांगी लेकिन यह दुनिया ऐसी है कि मदद मांगने पर भी कोई आगे नहीं आता। हम संकेत देखते हैं लेकिन हम उनसे बचते हैं। मैं  आशा करता हूं कि आप एक बेहतर जगह पर होंगे। भगवान आपकी आत्मा को शान्ति दे। हमेशा मुझे एहसास कराने के लिए धन्यवाद और मुझे उस वास्तविकता की याद दिलाने के लिए जिसमें हम रहते हैं। काम्या प्रत्यूषा के कितने करीब थीं ये एक्ट्रेस के निधन के वक्त हर किसी ने देख लिया था, उन्होंने लिखा है,  मुझे पता है कि तुम चली गई हो, लेकिन मैं इसे नहीं मानती रही। मैं चाहती थी कि तुम रहो। लेकिन अब शायद समय है तुम्हें जाने दूं। अब अलविदा कहने का समय है। वक्त है तुम जाओ। लेकिन इससे पहले कि मैं चाहती हूं कि तुम जानो तुम्हारी यादों का एक टुकड़ा हमेशा मुझमें रहेगा और मैं इसके लिए आभारी हूं। तुम दुनिया में चाहे कहीं भी हो, मैं तुम्हें प्यार भेजती हूं। तुम आखिरी सांस तक मेरी दोस्त रहोगी.. अलविदा।

प्रत्यूषा के सुसाइड की खबर उनके चाहने वाले और टीवी इंडस्ट्रीके लिए किसी सदमे में कम नहीं थी।  प्रत्यूषा की पहली बरसी पर काम्या पंजाबी ने शॉर्ट फिल्म 'हम कुछ कह न सके' रिलीज की थी, जो प्रत्यूषा की आखिरी फिल्म भी थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस