लाइव न्यूज़ :

एक्टर ने पाकिस्तान को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, लिखा-बलूचिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2019 11:48 IST

एक्टर कमाल आर खान हमेशा ही सोशल मीडिया पर बेवाकी से अपनी बात रखते हैं। अब एक्टर ने पाकिस्तान की आजादी का दिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्माता और एक्टर कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

निर्माता और एक्टर कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। कमाल ने आज पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

कमाल आज कल मोदी सरकार की आर्टिकल 370 के बाद से जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने पाकिस्तान को लेकर ट्वीट किया जिसके बाद हर कोई जमकर कमाल के ट्वीट पर रिट्वीट कर रहा है।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि #HappyIndependencedayPakistan! कृपया आतंकवादियों से स्वतंत्र रहें और # बलूचिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दें!#BalochistanSolidarityDay

कश्मीरियों की दी सहाल

कमाल ने कश्मीरियों को सहाल दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?