लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर ने BJP को मिल रहे निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर किया ट्वीट, लिखा- लॉटरी तो कभी भी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 25, 2019 09:53 IST

कमाल आर खान सोशल मीडिया पर पर बेवाक बोल के लिए जाने जाते हैं। कमाल राजनीति और सामाजिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के घोषित हो चुके हैं। इन नतीजो में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के घोषित हो चुके हैं। इन नतीजो में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। लेकिन 90 में से 40 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। ऐसे में अब सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने 6 निर्दलीय विधायकों को समर्थन देने के लिए मना लिया है। ऐसे में साफ हो गया है कि एक बार फिर से हरियाणा में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। हरिणाया में बीजेपी की सरकार पर  बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल और खान ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

कमाल ने बीजेपी को निर्दलीय विधायकों के समर्थन देने पर ट्लीट किया है। ट्वीट के जरिए कमाल ने बताया है कि बीजेपी की लाटरी लग गई है। कमाल आर खान सोशल मीडिया पर पर बेवाक बोल के लिए जाने जाते हैं। कमाल राजनीति और सामाजिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते है। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं।

ऐसे में कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि लॉटरी तो कभी भी लग सकती है कि आज सभी स्वतंत्र विधायक जो हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने इतनी बड़ी लॉटरी जीत ली है कि अब जिंदगी भर पैंसो की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।

कमाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कमाल आर खान ने हरियाणा विधान सभा चुनाव से पहले एग्जिट पोल देखते हुए ऐलान कर दिया था कि राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

कश्मीरियों की दी सलाह

कमाल ने कश्मीरियों को सलाह दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?