लाइव न्यूज़ :

'अल्लाह आपके जैसी प्यार करने वाली गर्लफ्रेंड किसी को भी नहीं दे', बॉलीवुड एक्टर ने रिया चक्रवर्ती पर कसा तंज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2020 12:33 IST

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)ने कहा कि वह सुशांत से बेहद प्यार करती थीं और शायद यही उनसे गलती हुई है. रिया के इस बयान पर एक्टर कमाल राशिद खान (Kamaal R. Khan ) ने ट्वीट कर रिया पर तंज कसा है

Open in App
ठळक मुद्देकमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं।अब रिया के इंटरव्यू के बाद प्रोड्यूसर और एक्टर कमाल आर खान ने रिया पर निशाना साधा है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का बयान सामने आया है।रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे।सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू दिया और इसमें कहा कि सुशांत की बहनें उनसे प्यार नहीं करती थीं। अब रिया के इंटरव्यू के बाद प्रोड्यूसर और एक्टर कमाल आर खान ने रिया पर निशाना साधा है।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। ऐसे में अब कमाल ने रिया चक्रवर्ती को एक बार फिर से आड़े हाथों लिया है।

एक्टर कमाल राशिद खान (Kamaal R. Khan ) ने ट्वीट कर कहा- 'रिया चक्रवर्ती (#Rhea Chakraborty) ने कहा- मेरा क्राइम बस इतना है कि मैंने सुशांत से बहुत प्यार किया।  मैडम, अल्लाह आपकी जैसी प्यार करने वाली गर्लफ्रेंड किसी को न दे. इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने और गुस्से वाली एक इमोजी भी शेयर की है।

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।  उनके ट्वीट पर ट्विटर यूजर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इस तरह से निशाना साधा हो। इससे पहले भी वो कई मुद्दों को लेकर उन पर निशाना साध चुके हैं।

रिया ने हाल ही में सुशांत के साथ अपने रिश्ते पर कहा है कि  सुशांत और मैं जब मिले थे, तभी सुशांत अपना दिल खो चुके थे। लेकिन मैंने उनसे कहा था कि मैं इतनी जल्दी नहीं कह सकती क्योंकि आई लव यू बड़ा शब्द होता है, मैंने ये करने के लिए उनसे 1-2 महीने का समय मांगा था। लेकिन आज जो मेरे साथ हो रहा है, मैं कह सकती हूं कि लव यू कहने की मुझे और मेरे परिवार को इतनी बड़ी सजा मिल रही है। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतकमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?