लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर ने महाराष्ट्र नेताओं पर साधा निशाना कहा-महाराष्ट्र के नेताओं ने यह साबित कर दिया कि...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 26, 2019 10:19 IST

कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। कमाल सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपने विचार बेवाक तरीके से सोशल मीडिया पर रखते हैं। हा

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है।शनिवार को अचानक से देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले कर हर किसी को चौंका दिया था।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। बीते शनिवार को अचानक से देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले कर हर किसी को चौंका दिया था। लेकिन अभी भी बीजेपी को शक्ति परीक्षण की आवश्यकता है। ऐसे में बीजेपी के लिए बहुमत साबित करना आसान नहीं होगा। ऐसे में महाराष्ट्र में चल रहे इस सियासी घमासान पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी जमकर प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। कमाल सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपने विचार बेवाक तरीके से सोशल मीडिया पर रखते हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के नेताओं पर आया कमाल का ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने महाराष्ट्र में नेताओं की गतिविधिओं पर निशाना साधा है। एक्टर ने लिखा है कि महाराष्ट्र के नेताओं ने यह साबित कर दिया कि वह मुंबई में रहने वाले असली अभिनेताओं से भी बड़े कलाकार हैं।

इसके अलावा कमाल ने महाराष्ट्र पर एक और ट्वीट किया और लिखा है कि मैं इंतजार कर रहा हूं कि कौन से डायरेक्टर महाराष्ट्र की ड्रामा पॉलिटिक्स पर सबसे पहले फिल्म की घोषणा करते हैं? यह साल की सबसे बेस्ट थ्रिलर फिल्म हो सकती है।

बीते रविवार को देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसके बाद से ही वहां राजनीतिक कोहराम मचा हुआ है। देवेंद्र फड़नवीस के साथ एनसीपी नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?