लाइव न्यूज़ :

HWC की ओपनिंग सेरेमनी में जा पाएंगे शाहरुख खान, कलिंग सेना ने धमकी वापस ली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 27, 2018 14:22 IST

अभिनेता शाहरूख खान को हाल ही में कलिंग सेना के द्वारा पुरुष हाकी विश्व कप के उद्घाटन सामारोह में मुंह पर स्याही फेंकने की धमकी दी गई थी।

Open in App

अभिनेता शाहरूख खान को हाल ही में कलिंग सेना के द्वारा पुरुष हाकी विश्व कप के उद्घाटन सामारोह में मुंह पर स्याही फेंकने की धमकी दी गई थी। लेकिन अब इस धमकी को स्थानीय संगठन कलिंग सेना ने वापस ले लिया है। कलिंग सेना ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की।

कलिंग सेना के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की सोमवार को हुई बैठक में फिलहाल शाहरूख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को वापस लेने का फैसला किया गया। पुरुष हाकी विश्व कप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान राज्य और देश की छवि को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया।

कलिंग सेना के प्रमुख हेमंत रथ ने पीटीआई से कहा, हाकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद और राज्य सरकार के आग्रह को देखते हुए हमने फिलहाल विरोध प्रदर्शन वापस लेने का फैसला किया है। 

हाकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने ईमेल के जरिए संगठन से अपील की थी कि वह इस बालीवुड अभिनेता के राज्य के दौरे के दौरान उन पर स्याही फेंकने की धमकी वापस ले।शाहरूख के मंगलवार को कलिंग स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

जानें क्या है मामला

दरअसल ये मामला 17 साल पुराना है। कलिंगा सेना के मुताबिक 2001 में आई शाहरुख की फिल्म असोका के जरिए उन्होंने ओडिशा का अपमान किया था। यही कारण है अब काली स्याही फेंक कर और काले झंडे दिखा कर विरोध करेंगे। 

27 नंवबर को पुरुषों का हॉकी विश्वकप भुवनेश्वर में है जिसमें शाहरुख खान जाएंगे।  ये आपनिंग  सेनेमनी कलिंगा स्टेडियम में होनी है। ऐसे में कलिंगा सेना के अध्यक्ष हेमंत रथ ने किंग खान से माफी की मांग की है। उन्होंने 11 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें आरोप लगाया कि फिल्म शाहरुख़ खान की फिल्म असोका में कलिंग युद्ध को गलत तरीके से दिखाया गया था । उससे राज्य के लोगों की भावनाओं को ठोस पहुंचा है।

वहीं, इस तरह से खुले आम शाहरुख को धमकी मिलने के बाद ओडिशा पुलिस का कहना है कि सभी वीवीआईपीज़ के लिए कड़ी सुरक्षा की जा रही है।  2001 में जब असोका रिलीज हुई थी उस वक्त भी ओडिसा में जमकर बवाल हुआ था और फिल्म राज्य में  रिलीज नहीं हो पाई थी।

टॅग्स :शाहरुख़ खानहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?