लाइव न्यूज़ :

Kabir Singh First Review: शाहिद कपूर-कियारा अडवानी की परफॉर्मेंस मचाएगी धमाल, ऐसी है फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: June 20, 2019 15:49 IST

कबीर सिंह फिल्म कुल दो घंटे 52 मिनट और 34 सेकेंड की है। फिल्म के सभी गानों को भी रिलीज किया गया है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।फिल्म ऑफिशियली साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।

शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कबीर सिंह बड़े पर्दे पर 21 जून को रिलीज होने वाली है। जहां एक ओर फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं वहीं फिल्म के सिर्फ ट्रेलर ही लोगों को काफी पसंद कर दिया है। 

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का पहला रिव्यू कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दे दिया है। मुकेश ने अपने ट्वीट अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके लिखा, 'मस्ट वॉच फिल्म है कबीर सिंह...शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस जानदार है और कियारा अडवानी क्या बात है...ऑडियंस इसे देखकर पागल होने वाली है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बेहतरीन है। सुदीप रेड्डी का डायरेक्शन जबरदस्त है।'

बता दें कबीर सिंह फिल्म साउथ की ब्लॉक बस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी का ऑफिशियल रीमेक है। जिसमें विजय और शालिनी लीड किरदार में दिखाई दिए थे। शालिनी की ये डेब्यू फिल्म थी जिसके लिए उन्हें बहुत तारीफें बटोंरी थीं। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक सर्जन बने हैं और कियारा अडवानी मेडिकल स्टूडेंट। 

 

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म को ब्रिटिश सेंसर की ओर से 15 सर्टिफिकेट दिए गए हैं। वहीं फिल्म कुल दो घंटे 52 मिनट और 34 सेकेंड की है। फिल्म के सभी गानों को भी रिलीज किया गया है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना होगा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।

टॅग्स :फिल्म कबीर सिंहशाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस