लाइव न्यूज़ :

जब जूही चावला को इमरान खान ने 'कयामत से कयामत तक' के सेट पर किया था प्रोपोज, अभिनेत्री ने दिया था ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: January 13, 2022 16:13 IST

जूही चावला ने अभिनेता इमरान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि जब इमरान 6 साल के थे, तब उन्होंने प्रोपोज किया था। वे मुजे आंटीजी कहा करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देजूही चावला ने इंस्टाग्राम पर इमरान खान को जन्मदिन की बधाई दी हैजूही ने इमरान खान की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है

मुंबईः इमरान खान आज (13 जनवरी) अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इमारा को जन्मदिन की बधाई दी है। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने भी इमरान को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है।

तस्वीरों को साझा करते हुए जूही ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इमरान ने उनको प्रोपोज किया था। जूही ने बताया है कि इमरान उनके सबसे छोटे प्रेमी हैं। जूही ने जन्मदिन की शुभकामनाएंं देते हुए लिखा, इमरान जब 6 साल का था तब उसने मुझे प्रोपोज किया था। हीरे की पहचान तब से है उसमें। मेरे सबसे छोटे प्रेमी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।  गौरतलब है कि इमरान ने जूही की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक में एक युवा आमिर खान की भूमिका निभाई।

2012 में दिए एक साक्षात्कार में जूही ने  इमरान और उनकी फिल्म एक मैं और एक तू में गाने आंटी जी के बारे में जिक्र किया था। अभिनेत्री ने कहा था कि "मैं अभी भी उसके लिए आंटी जी हूं। मैं उसे छह साल की उम्र से जानती हूं। वह एक प्यारा बच्चा था और मैं उसे बहुत पसंद करती थी।

जूही ने बताया था कि इमरान कयामत से कयामत के सेट पर आमिर को मामू और मुझे आंटीजी कहते थे। उन्होंने एक बार मुझे भी प्रपोज किया था लेकिन मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि मैं तुम्हारे लिए आंटी जी हूं। वहीं 2010 में इमरान ने कबूल किया था कि बचपन में जूही पर उनका बहुत बड़ा क्रश था।

इमरान ने अपने अभिनय की शुरुआत जाने तू या जाने ना से की, जिसमें जेनेलिया डिसूजा ने भी अभिनय किया। यह फिल्म आमिर खान द्वारा निर्मित थी और युवा दर्शकों के बीच एक बड़ी हिट थी। बाद में उन्होंने डेल्ही बेली, आई हेट लव स्टोरीज, मेरे ब्रदर की दुल्हन और अन्य जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह अभिनय से लंबे ब्रेक पर हैं। वह आखिर बार 2015 की कट्टी बट्टी में देखे गए थे।

टॅग्स :जूही चावलाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल